{"_id":"5ebec2308ebc3e9096650648","slug":"corona-lakhimpur-news-bly405954121","type":"story","status":"publish","title_hn":"धौरहरा तहसील में प्रवेश से पहले होगी थर्मल स्क्रीनिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धौरहरा तहसील में प्रवेश से पहले होगी थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। रजिस्ट्री ऑफिस में बैनामा कराने वालों की भीड़ को एसडीएम ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने तहसील आने वाले सभी लोगों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद तहसील में प्रवेश देने के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने इसके लिए मुख्य गेट पर ही स्वास्थ्य कर्मी तैनात किए हैं।
तहसील परिसर में रजिस्ट्री किए जाने के लिए उप निबंधक कार्यालय को खोला गया है। जहां पर बैनामा करने वालों की काफी भीड़ जुट रही है। एसडीएम एस सुधाकरन ने भीड़ को गंभीरता से लिया है। एसडीएम ने तहसील में प्रवेश करने वाले सभी अधिवक्ताओं, मुंशी व अन्य ग्रामीणों का तहसील गेट में प्रवेश करने से पूर्व ही थर्मल स्क्रीनिंग करने के आदेश दिए हैं। तहसील गेट पर मेडिकल टीम व राजस्व टीम को लगाया गया है। स्क्रीनिंग के दौरान किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण मिलने पर उसको 14 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम के माध्यम से तहसील परिसर में सभी व्यक्तियों को मास्क पहनने, सैनिटाइजर का प्रयोग करने और एक दूसरे से कम से कम दो गज की दूरी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। तहसील परिसर में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश मिलेगा।