फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

सात सौ मजदूर और आए, किया गया होम क्वारंटीन

Thu, 14 May 2020 10:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली सहित अन्य प्रांतों से बुधवार को करीब 700 प्रवासी मजदूर अलग-अलग सेंटरों पर आए। इनकी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों से होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब तक विभिन्न प्रदेशों एवं जिलों से 32,160 प्रवासी श्रमिक जनपद खीरी आ चुके है। इसमें 20,359 प्रवासी श्रमिकों द्वारा होम क्वारंटीन समय पूर्ण किया जा चुका है, जबकि वर्तमान में 10,046 प्रवासी श्रमिक होम क्वारंटीन में रखे गए हैं। इनकी निगरानी के लिए शहरी क्षेत्रों में 182 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 1167 निगरानी समितियां बनाई गई हैं। बुधवार को भी करीब 700 प्रवासी श्रमिक दूसरे राज्यों से आए हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र, हरियाणा और दिल्ली से सबसे ज्यादा मजदूर आए हैं, जबकि अभी और आ रहे हैैं। लिहाजा ज्यादातर बरात घरों और स्कूल/कालेज जैसी कई संस्थाओं के भवनों में स्क्रीनिंग कैंप संचालित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में श्रमिकों की मेडिकल जांच करके उन्हें होम क्वारंटीन के लिए उनके गांवों में भेजा जा रहा है। डीएम ने बताया कि जांच में संदिग्ध लक्षण वाले श्रमिकों को अलग करके स्क्रीनिंग कैंप में ही क्वारंटीन किया जा रहा है। ऐसे में क्वारंटीन लोगों की 24 घंटे देखभाल के लिए अधिकारियों की ड्यूटी तीन शिफ्ट में लगाई गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम स्तर पर गठित समिति के अध्यक्ष संबंधित प्रधान एवं शहरी क्षेत्र में संबंधित सभासद समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसलिए उनकी भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed