फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

1700 प्रवासी मजदूर विभिन्न राज्यों और जिलों से घर लौटे

Tue, 12 May 2020 10:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात के अलावा दूसरे जिलों से प्रवासी मजदूरों के लौटने का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। मंगलवार को करीब 60 बसों से 1700 प्रवासी मजदूर लाए गए। इन्हें शहर समेत विभिन्न स्थानों पर बनाए गए स्क्रीनिंग कैंपों में रखा गया है, जहां पर डॉक्टरों की टीम चिकित्सीय परीक्षण कर रही है। जिनमें लक्षण नहीं मिले, उन्हें राशन किट देकर होम क्वारंटीन किया गया है। जबकि संदिग्ध लक्षण वाले मजदूरों को स्क्रीनिंग कैंप में ही रोका गया है और इनकी कोरोना जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद दूसरे राज्यों के अलावा नोएडा, गाजियाबाद आदि जिलें से अब तक 30569 प्रवासी मजदूर लौट चुके हैैं। सोमवार को प्रवासी मजदूरों का आंकड़ा 1695 से बढ़कर 2575 तक पहुंच गया। विभिन्न राज्यों से बसों के जरिए इन्हें लाया जा रहा है। कुछ दिनों से दूसरे राज्यों से प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला तेज होने पर जिला प्रशासन ने इनके लिए छह नए स्क्रीनिंग कैंप बनाए थे, जिनमें तहसीलवार मजदूरों को रखा गया है। सीतापुर रोड स्थित रायल प्रूडेंस कॉलेज, अजय शांति डिग्री कॉलेज, रामेश्वर दयाल डिग्री कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज बाबागंज, युवराज दत्त इंटर कॉलेज ओयल और सृजन हास्पिटल पैरा मेडिकल कॉलेज में बने स्क्रीनिंग कैैंपों में प्रवासी मजदूरों को रखा जा रहा है, जहां जांच के बाद स्वस्थ्य पाए गए मजदूरों को राशन किट देकर होम क्वारंटीन किया गया है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को करीब 1700 प्रवासी मजदूर दूसरे राज्यों से रोडवेज बसों से लाए गए हैं। इनकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। सही पाए गए मजदूरों को उनके गांवों में भेजकर होम क्वारंटीन किया जा रहा है, जहां पर निगरानी समितियां इन पर नजर रख रही हैं। संदिग्ध लक्षण वाले मजदूरों को स्क्रीनिंग कैंपों में ही क्वारंटीन किया जा रहा है, जिससे उनके नमूने की जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed