फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

कोरोना संक्रमित डॉक्टर के साथ की दो नर्सों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Tue, 12 May 2020 10:33 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल में संविदा पर तैनात मनोचिकित्सक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। एक बार फिर जिले के ग्रीन से ऑरेंज जोन में जाने का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि उनके साथ रहने वाली दो स्टाफ नर्स की जांच रिपोर्ट निगेटिव आनेे के बाद प्रशासन को कुछ राहत मिली है। डॉक्टर लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में और पत्नी सीतापुर में होम क्वारंटीन हैं।
विज्ञापन

मनोचिकित्सक की डॉक्टर पत्नी सीतापुर के खैराबाद स्थित अस्पताल जो कि कोरोना लेवल वन अस्पताल भी है में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ हैं और परिवार के साथ अस्पताल परिसर के आवास में रहती हैं। मनोचिकित्सक सीतापुर से रोजाना आकर जिले के क्वारंटीन सेंटरों में रहने वालों की काउंसलिंग करते थे। चार मई तक उनका नियमित आना-जाना हुआ। खैराबाद में पत्नी द्वारा देेखी गई गर्भवती महिला के कोरोना संक्रमित मिलने पर मनोचिकित्सक पत्नी के साथ आवास में होम क्वारंटीन हो गए। इसके बाद वह नौ मई को जिला अस्पताल में सैंपल देने आए। स्वास्थ्य महकमे के लोगों का मानना है कि मनोचिकित्सक के सीतापुर में संक्रमित होने की उम्मीद ज्यादा हैं। विभागीय सूूत्रों की माने तो मनोचिकित्सक यदि चार मई से पहले संक्रमित होते तो उनके साथ रहने वाले दोनों स्टाफ नर्स की रिपोर्ट निगेटिव न होती। फिलहाल डाक्टर कहां संक्रमित हुए इसको लेकर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन

एसीएमओ की सजगता आई काम
पसगवां से लौटते समय मनोचिकित्सक ने पत्नी द्वारा देखी गई महिला के कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी। इस पर एसीएमओ एवं एनसीडी सेल प्रभारी डॉ.रवींद्र शर्मा ने उन्हें और उनके संपर्क में रहे चार लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया। बताते हैं कि खैराबाद अस्पताल में पत्नी को काम करने की अनुमति मिलते ही मनोचिकित्सक ने भी यहां काम करने की एसीएमओ से अनुमति मांगी, लेकिन उन्होंने बिना जांच के काम करने की अनुमति देने से मना कर दिया। इस पर मनोचकित्सक ने नौ मई को जिला अस्पताल में सैंपल दिया। डॉ. रवींद्र शर्मा बताते हैं कि होम क्वारंटीन में परिवार के साथ अस्पताल के आवास में रहे। इसलिए जो शंका थी वह सच सबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने बलदेव वैदिक क्वारंटीन केंद्र में भी की थी काउंसलिंग
पलियाकलां। लखीमपुर में डॉक्टर के कोरोना पॉजीटिव मिलने के बाद पलिया में भी अफरातफरी है।
डॉक्टर ने करीब 20 दिन पहले यहां के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में स्थित क्वारंटीन केंद्र में आकर रुके लोगों की कांउसलिंग की थी। संवाद
कोरोना पॉजिटिव मिले डॉक्टर के सहयोगी स्टाफ के दो लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा 31 सैंपल और भेजे गए, जिनकी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इसके अलावा अन्य लोगों के भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
- शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed