फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

कोई व्यक्ति भूखा न सोए: डीएम

Wed, 29 Apr 2020 06:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। वीडियो काफ्रेंसिंग में मंगलवार को डीएम ने कहा कि सभी एसडीएम यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। कोरोना महामारी से निपटने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे पात्र व्यक्ति जो राशन कार्ड के अर्ह हैं और उनका राशन कार्ड नहीं बना है, उन्हें सूचीबद्ध कराते हुए तत्काल अनाज किट उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को एडीएम अरुण कुमार सिंह सहित राजस्व विभाग के सभी तहसील स्तर अधिकारियों के संग वीडियो कांफ्रेंसिंग कर उनकी तहसीलों में चलाए जा रहे स्क्रीनिंग सेंटर में मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक तहसील में 2000 व्यक्तियों की क्षमता वाले अतिरिक्त शेल्टर होम तत्काल चिह्नित कर लिए जाएं। उनमें सभी समुचित व्यवस्थाओं को कराते हुए उनकी सूची शाम तक उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम अपनी तहसीलों में आरोग्य सेतू एप को डाउनलोड कराने की मुहिम में लीड रोल लें और लोगों को इस एप की विशेषताएं बताते हुए डाउनलोड कराएं। स्क्रीनिंग होम्स में ड्यूटी कर रहे कर्मियों को और अधिक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शेल्टर होम्स में ठहरे लोगों का विवरण शासन की वेबसाइट पर समय से फीड करें। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना कार्ड वालों की बन रही सूची, मिलेगा राशन
गोला गोकर्णनाथ नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी पीएन दीक्षित ने बताया कि शहर निवासी जिन गरीबों के पास राशनकार्ड नहीं हैं। उनकी सूची पालिका कर्मियों की ओर से वार्डवार ड्यूटी लगाकर बनवाई जा रही है। इसके लिए जरूरतमंदों को आधार कार्ड, मोबाइल नंबर देना होगा। बताया कि नगर के सभी वार्डों से अब तक 400 लोगों की सूची तैयार हो गई है, जो शीघ्र ही तहसील प्रशासन को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed