{"_id":"5ea5a2a88ebc3e90541fe52b","slug":"corona-lakhimpur-news-bly403912788","type":"story","status":"publish","title_hn":"निघासन: युवक को जांच के लिए भेजा, 13 लोग होम क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निघासन: युवक को जांच के लिए भेजा, 13 लोग होम क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निघासन। लखनऊ से परिवार सहित ससुराल आए युवक को अफसरों ने जांच के लिए लखीमपुर भेजा है। साथ ही उसके परिवार के 13 सदस्यों को होम क्वारंटीन किया है।
तहसीलदार डॉ. धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि रविवार को निघासन निवासी राजकिशोर गुप्ता ने फोन कर अपने बहनोई आकाशदीप गर्ग की जांच कराने का निवेदन किया। राजकिशोर ने बताया कि उसके बहनोई लॉकडाउन के दौरान कई बार लखनऊ से निघासन आ-जा चुके हैं, जबकि आकाशदीप के मुताबिक वह लॉकडाउन के पहले यहां आए थे। उनका घर तिकुनियां में है, जबकि लखनऊ में बिजनेस है। उसकी पत्नी और बच्चे भी यहीं हैं। डीएम के निर्देश पर आकाशदीप को एंबुलेंस से जांच के लिए लखीमपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसडीएम ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक आकाशदीप और उसके ससुर जगदीश गुप्ता के परिवार के 13 सदस्यों को उनके घर में एकांतवास में रखा गया है।