फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

लॉकडाउन: नहीं मान रहे लोग, लापरवाही बन सकती है मुसीबत

Thu, 23 Apr 2020 10:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
corona
लॉकडाउन का उल्लंघन कर खुली दुकानें। - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में ग्रामीण उद्योगों को सशर्त खोलने की अनुमति के साथ कृषि कार्यों को छूट दी गई थी, साथ ही शहरी क्षेत्र में और अधिक कड़ाई के जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने निर्देश दिए थे। बावजूद इसके गुरुवार को शहरी क्षेत्र में कई जगह लॉकडाउन का असर नहीं दिखा। दुकानें खुलने की जानकारी मिलने पर पुलिस आनन फानन में पहुंची और दुकानों को बंद करा दिया। जिस प्रकार लॉकडाउन का उल्लंघन किया जा रहा है, ऐसे में थोड़ी सी असावधानी दिक्कत तलब हो सकती है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में पूर्व निर्धारित दुकानें ही खोलने के आदेश थे तो ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कार्य के लिए सशर्त छूट के साथ ग्रामीण उद्योगों को खोलने की अनुमति दी गई थी। इसी तरह तकनीकी कार्यों के लिए डूडा में कंट्रोल रूम बनाया गया। कंट्रोल रूम मेें फ्रिज, हैंडपंप, इलेक्ट्रिक समेत अन्य तकनीकी कार्यों के लिए टेक्नीशियन को मोबाइल नंबर दर्ज कराना था। बृहस्पतिवार को शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई ऐसी दुकानें खुलीं, जिनको खोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। जिसमें सौंदर्य प्रसाधन, वर्कशाप, डाईक्लीनर्स सहित कई दुकानें शामिल रहीं, जानकारी होने पर सदर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक (अपराध) पान सिंह एसएसआई शिव प्रसाद पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे। दुकानदारों के नाम-पते नोट किए। साथ ही कड़ी फटकार लगाई और दुकानों को बंद करा दिया।
विज्ञापन

सड़क मरम्मत और निर्माण की तैयारी में जुटे अधिकारी
लॉकडाउन के दौरान हाईवे समेत सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य की अनुमति मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने कमर कस ली है। पहले से उपलब्ध मैटेरियल के सहारे निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। निर्माण खंड एक के एक्सईएन देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी बाहर से मैैटेरियल नहीं आ रहा है, लेकिन पहले से उपलब्ध मैैटेरियल से जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। सभी ठेकेदारों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उधर, स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में शौचालय निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पाया हैै। डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव का कहना है कि इसके पीछे मैटेरियल की उपलब्धता न होना और दुकानों का बंद होना प्रमुख कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वे में जुटी स्वास्थ्य टीम का डीएम ने बढ़ाया हौसला
महेवागंज कोरोना को लेकर शहर से सटे कस्बे में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने डोर टू डोर सर्वे किया। इस दौरान सीओ सदर विजय आनंद मौजूद रहे। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ मनोज अग्रवाल और डिप्टी सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने मौका मुआयना किया। मस्जिदपुरवा में जाकर लोगों से टीम का सहयोग करने और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की। डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों का मनोबल भी बढ़ाया।

फूलबेहड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमितेश दत्त द्विवेदी ने बताया कि सर्वे में आयुर्वेद यूनानी चिकित्सक, आशा, आंगनबाड़ी और कुछ शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। दो दिनी सर्वे में पहले दिन तीन ग्राम पंचायतों सिंगारपुर, ओदरहना और बालूडीह में सर्वे हुआ। सर्वे में पारिवारिक सदस्यों की डिटेल, बीमारी और टूर आदि की जानकारी जुटाई गई। करीब 10 लोगों में खांसी, जुकाम और सांस लेने में दिक्कत की जानकारी सामने आई। सीएमओ से वार्ता कर संदिग्धों का ब्लड सैंपल लेकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed