फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

मस्जिद में पढ़ रहे थे नमाज, छह पकड़े

Sun, 19 Apr 2020 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2020 01:46 AM IST
विज्ञापन
corona
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवपुरी में शुक्रवार को लॉकडाउन का उल्लंघन कर मस्जिद में एकत्र होकर नमाज पढ़ने वाले छह लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनका चालान भेज दिया है।
विज्ञापन

17 अप्रैल को अलीगंज चौकी इंचार्ज योगेश शंखधार लॉकडाउन का पालन कराने के लिए टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। सूचना मिलने पर जब वह शिवपुरी स्थित मस्जिद पहुंचे तो वहां गांव निवासी शफीक अहमद, याकूब अली, मुन्ना, कल्लन शाह, मोहम्मद उस्मान और अय्यूब को मस्जिद में बिना मास्क लगाए, सामाजिक दूरी का पालन किए बिना नमाज पढ़ रहे थे। पुलिस ने आपदा प्रबंधन अधिनियम, महामारी अधिनियम, लॉकडाउन उल्लंघन सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान भेजा है।
विज्ञापन

सुबह तीन बजे से तीन घंटे ही खुलेगी सब्जी मंडी
लॉकडाउन में सब्जी मंडी खुलने से शासन प्रशासन के सामने सामाजिक दूरी बरकरार रखना मुश्किल हो रहा था। इसलिए प्रशासन ने कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित सब्जी एवं फल मंडी तीन घंटे ही खुलेगी। एसडीएम अखिलेश यादव और मंडी सचिव ब्रजभान सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल से सब्जी मंडी सुबह तीन से छह बजे तक ही खुलेगी। नगर में फुटकर सब्जी दुकानों को बंद रखने के निर्देश हैं वहीं वेंडर, हाकर निर्धारित समय में मोहल्लों में सब्जी, फल की बिक्री करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदी में किराना दुकान सील
मोहम्मदी ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोकन पिपरी में लॉकडाउन का उल्लंघन करने और प्रतिबंधित गुटका बेचने पर एक किराना व्यापारी की दुकान सील कर दी गई। कार्रवाई एसडीएम के निर्देश पर हुई।

एसडीएम स्वाति शुक्ला को सूचना मिली कि गांव पिपरी गोकन मेें निर्धारित समय से ज्यादा देर तक किराने की दुकान खुली रहती हैं और धड़ल्ले से प्रतिबंधित गुटकों की बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर शुक्रवार को एसडीएम स्वाति शुक्ला, सीओ प्रदीप यादव मय फोर्स गांव पिपरी गोकन पहुंचे जहां किराना व्यापारी सादिक के यहां छापामारी के दौरान गुटकों के 10 पैकेट मिलने पर दुकान सील कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed