फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

अब पुलिस सड़कों पर और लोग घरों में

Fri, 17 Apr 2020 09:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन का उल्लंघन कर सड़कों पर लोगों की बढ़ती आवाजाही देख शुक्रवार को एएसपी शैलेंद्र लाल खुद फोर्स के साथ सड़कों पर उतर आए। उन्होंने सख्ती करते हुए प्रभारी निरीक्षक सदर के साथ शहर में घूमकर चेकिंग की। बेवजह निकल रहे लोगों की बाइकों की चाबियां निकाल लीं। इस दौरान आठ वाहनों को सीज करते हुए 16 चालान किए गए। पुलिस की सख्ती और कार्रवाई से सड़कों पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन की अवधि बढ़ने के बाद दो दिनों से शहर में वाहनों और लोगों की आवाजाही बढ़ गई थी। इससे लॉकडाउन को लेकर सवाल उठने लगे थे। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसर हरकत में आ गए। शुक्रवार को एएसपी शैलेंद्र लाल ने प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र, एसएसआई एसपी पांडेय के अलावा कई चौकी इंचार्जों और दरोगाओं के साथ शहर में पैदल गश्त की। एएसपी ने सदर कोतवाली से रोडवेज बस स्टैंड, सौजन्या चौराहा, डीसी रोड,क चहरी रोड पर कार व बाइकों को रोककर चालकों से पूछताछ की। बिना किसी काम से निकले लोगों पर सख्ती की। बिना पास वाहनों की चाबियां निकाल लीं और पैदल जाने की नसीहत दी। पुलिस की कार्रवाई देख लोग गली-कूंचों में भाग खड़े हुए। कुछ लोग गलियों से आते दिखाई पड़े तो पुलिस ने उन्हें दौड़ाया और घरों में ही रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन

स्कूटी की डिकी में मिली देसी शराब
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र लोहिया भवन के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच एक स्कूटी सवार निकला। स्कूटी पर पास चस्पा था। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे सका। शक होने पर प्रभारी निरीक्षक ने स्कूटी की डिकी खुलवाई तो उसमें देसी शराब के छह पौवे बरामद हुए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि स्कूटी सीज कर दी गई है। आरोपी युवक को शराब कहां से मिली, किसने दी इसकी जानकारी की जा रही है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी के खिलाफ धारा 144 उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज
प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि डेयरी, सब्जी, फल, राशन आदि की दुकानों के खोलने व बंद करने का समय दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक है। बृहस्पतिवार की शाम पुलिस जब मेला मैदान चौराहा पहुंची तो निघासन रोड पर पंकज शाहू निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी किराना दुकान खोलकर सामान की बिक्री कर रहा था। वहां काफी भीड़ थी, सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो रहा था। पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ धारा 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस की निशाने पर रहीं पटाखे की अवाज निकालने वाली बाइक
पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने बाइकों को रोककर सबसे पहले उनके साइलेंसर चेक किए। पटाखे फोड़ने वाला साइलेंसर लगा होने पर बाइक को कब्जे में ले लिया। उसे कोतवाली लाकर सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से पटाखा फोड़ने जैसी आवाज वाले साइलेंसरयुक्त बाइक चालकों में अफरातफरी रही।

बिना पास के कोई भी वाहन सड़कों पर नहीं चलेगा, जो भी लॉकडाउन का पालन नहीं करेगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी से अपील है कि यदि बहुत जरूरी हो तभी घरों से बाहर निकलें।
-शैलेंद्र लाल, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed