{"_id":"5e9851338ebc3e77b257bada","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4028127130","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना पॉजिटिव तीन जमातियों की पहली रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना पॉजिटिव तीन जमातियों की पहली रिपोर्ट आई निगेटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। धौरहरा की मस्जिद से पकड़े गए 12 जमातियों में से तीन जमाती कोरोना पाजिटिव पाए गए थे, जिन्हें क्वारंटीन में रखने के बाद पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। इससे जिला प्रशासन और डॉक्टरों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी 24 घंटे बाद दोबारा जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर इन्हें होम क्वारंटीन किया जाएगा।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि धौरहरा की मस्जिद में बिहार के 12 जमाती मिले थे, जिनमें तीन कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इन्हें बेहजम की सीएचसी में क्वारंटीन किया गया है। करीब 14 दिन तक इलाज के बाद तीनों जमातियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए थे, जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब 24 घंटे बाद दूसरी जांच रिपोर्ट आएगी। इससे पहले मैगलगंज का एक केस पॉजिटिव से निगेटिव में तब्दील हो चुका है। डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ का प्रयास सराहनीय रहा है।