फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

लॉकडाउन में सख्ती: अब बेवजह सड़कों पर मिले तो चलेगा डंडा

Sun, 05 Apr 2020 09:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 09:25 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। देश भर में कोरोना की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में लोगों से घरों से बेवजह बाहर न निकलने की अपील की जा रही है इसके बावजूद लोग बेखौफ सड़कों पर घूम रहे हैं वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव तीन मामले सामने आने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सख्त हो गए है। डीएम-एसपी की सख्ती के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है और सड़कों व चौराहों पर बेवजह घूम रहे लोगों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

स्थान: संकटा देवी चौराहा समय: सुबह 11:20 बजे
संकटा देवी चौराहा पर पुलिस मुश्तैद थी। साथ ही आने-जाने वालों को रोककर सख्ती से पूछताछ कर रही थी।
स्थान: अस्पताल रोड समय: दोपहर 12:10 बजे
अस्पताल रोड पर पुलिस की टीम ने पैदल मार्च किया। इस दौरान बेवजह घूम रहे लोगों को कड़ी हिदायत दी।
स्थान डीसी रोड समय: दोपहर 01:20 बजे
पुलिस के सड़कों पर निकलने से सड़कों पर भी सन्नाटा छा गया। वहीं डीसी रोड भी सन्नाटे में रही।
स्थान: मोहल्ला काशीनगर समय: दोपहर 02:05 बजे
पुलिस की सख्ती का असर मोहल्लों में भी दिखा। इस दौरान काशीनगर में भी सन्नाटा पसरा रहा।
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा से जा रहा है। उन पर लगातार कार्रवाई जारी है।
-शैलेंद्र लाल, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed