फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

लॉकडाउन: जरूरतमंदों की मदद के लिए लगातार आगे आ रहे लोग

Sun, 05 Apr 2020 06:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। पलायन करने वाले हों या फिर लॉकडाउन के चलते कामधंधा बंद होने के कारण रोज कमाकर खाने वाले दिहाड़ी मजदूर। सहयोग के लिए समाजसेवी अमर उजाला फाउंडेशन के राहत शिविर में पहुंच रहे हैं। शिविर में क्वारंटीन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए रोजाना स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंच रही है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन शिविर में रविवार सुबह पहुंचे डॉ. शुभम गुप्ता ने क्वारंटीन किए गए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कन्हैया चाट भंडार की ओर से जयंत गुप्ता, आलोक कश्यप, प्रसून गुप्ता एवं सूर्यांश गुप्ता ने करीब 35 लोगों में लंट पैकेट बांटे। इस दौरान संग्रह अमीन रामऔतार, राजेश गौतम, अवधेश पांडे और इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

क्वारंटीन लोगों को कराया भोजन
राहत शिविर में क्वारंटीन किए गए लोगों की सुख सुविधा के लिए समाज सेवी बढ़चढ़कर आगे आ रहे हैं। समाजसेवी सभी के खाने पीने की व्यवस्था के साथ उन्हें हर सुविधा देने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने किया चेकअप
सचल चिकित्सा इकाई की टीम रविवार को राहत शिविर पहुंची। टीम ने क्वारंटीन 35 लोगों का तापमान मापने के साथ उनका ब्लड प्रेशर चेक किया। चेकअप टीम ने बताया कि क्वारंटीन किए गए सभी लोग स्वस्थ हैं।
विहिप ने 60 परिवारों में बांटे लंच पैकेट
अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष विपुल सेठ एवं सह प्रांत मंत्री ब्रजेश पांडे ने देवकली रोड पर स्थित रोज कमाकर खाने वाले 60 परिवारों को में लंच पैकेट बांटे। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोना से बचने की जानकारी दी।
जरूरतों के घर जाकर बांटे लंच पैकेट
खमरिया। अमर उजाला फाउंडेशन के तहत समाजसेवी ज्ञानेंद्र अवस्थी उर्फ ज्ञानू ने रविवार को दिहाड़ी मजदूरों और धौरहरा तहसील सीमा पर फंसे जरूरतमंदों के घर घर जाकर लंच पैकेट बांटे। निर्भय, संजय, दरोगा सिंह आदि मौजूद रहे।

डुग्गी बजवाकर कोरोना के प्रति किया जागरूक
ईसानगर ब्लॉक क्षेत्र की ग्रांम पंचायत मूड़ी में ब्लॉक प्रशासन ने डुग्गी बजावाकर ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के लक्षण और बचाव के बारे में जानकारी दी।
पलायन करने वालों का कराया भोजन
दिल्ली, नोएडा, लखनऊ, गोंडा एवं गाजियाबाद से पलायन करने वालों 123 कामगारों को प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर में क्वारंटीन किया गया है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सभी के खाने पीने की व्यवस्था प्रधान अब्दुल खाइक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed