फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

धौरहरा में प्रशासन चौकन्ना..कर्फ्यू जैसे हालात

Sun, 05 Apr 2020 06:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
corona
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। तीन जमातियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के बाद प्रशासन चौकन्ना हो गया है। पूरे कसबे को सैनिटाइज कराया जा रहा है। प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर धौरहरा कसबे को फिलहाल पूरी तरह से सील कर दिया है। किसी को भी घरों से बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी जा रही है। सीओ और एसडीएम निगरानी कर लोगों से घरों में ही रहने की अपील कर रहे हैं। कस्बे के मुख्य बाजार से गलियों तक पुलिस तैनात है हालात कर्फ्यू जैसे हैं।
विज्ञापन

कस्बे की कई मस्जिदों से बिहार के 12 जमाती मंगलवार रात को पकड़े गए थे। सभी दिल्ली की निजामुद्दीन मरकज मस्जिद से लौटकर मस्जिदों में जमात कर रहे थे। एसडीएम एस सुधाकरन ने सभी को पकड़कर इनके संपर्क में आए चार अन्य लोगों को भी क्वारंटीन कराया था। 12 तब्लीगी जमातियों में तीन की रिपोर्ट शनिवार रात को पॉजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। धौरहरा क्षेत्र को पूरी तरह से सील कर दिया गया। यहां काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। किसी को आने-जाने की छूट नहीं दी जा रही है। गली-मोहल्लों में पुलिस बल तैनात होने से कर्फ्यू जैसे हालात हैं। सीओ अभिषेक प्रताप ने लोगों से अपील की है कि जो लोग इनके संपर्क में आए हैं इस बात को छिपाने की बजाय पुलिस को बताऐं ताकि समय से जांच और इलाज हो सके। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया क्वारंटीन किए गए लोगों की जांच चल रही है। इनके भी सैंपल लिए जाएंगे। एसडीएम एस सुधाकरन और सीओ अभिषेक प्रताप ने कस्बे में भ्रमण कर लोगों को घरों में रहने की अपील की। वहीं बेवजह सड़क पर निकलने वाले लोगों के प्रति पुलिस का कड़ा रुख रहा।
विज्ञापन

फोन पर दर्ज होगी शिकायत, कोतवाली न आएं
पुलिस ने रविवार को कोतवाली को पूरी तरह सैनिटाइज किया। प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को कोई शिकायत दर्ज करानी है तो वह फोन पर दर्ज कराए। कोतवाली आने की जरूरत नहीं है। पुलिस उनकी समस्या का समाधान करेगी। सीओ अभिषेक प्रताप ने बताया कि लोगों की सुरक्षा को लेकर हम सभी चिंतित है। इस लिए फोन पर ही शिकायत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमातियों के संपर्क में आए 28 लोग क्वारंटीन, अन्य की तलाश में जुटी पुलिस
एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि जमातियों के संपर्क में आए 28 अन्य लोगों को पकड़ कर क्वारंटीन केंद्र भेजा गया है, जहां इनका स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस मंगरौली, नज्जापुरवा, भटपुरवा आदि गांवों पर भी कड़ी नजर रख रही है। जमातियों के संपर्क में आए इन गांवों के लोगों की तलाश जारी है। सीओ अभिषेक प्रताप ने लोगों से अपील की है कि जो लोग इनके संपर्क में आए हैं इस बात को छिपाने की बजाय पुलिस को बताएं ताकि समय से जांच और इलाज हो सके। सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया क्वारंटीन किए गए लोगों की जांच चल रही है। इनके भी सैंपल लिए जाएंगे।

आठ मार्च को धौरहरा पहुंचे थे तब्दीली जमात में शामिल लोग
बिहार प्रांत के मधेपुरा जनपद के 12 लोगों की तब्लीगी जमात नेपाल होते हुए दिल्ली के निजामुद्दीन पहुंची थी। वहां से जमाती प्राइवेट बस से आठ मार्च को धौरहरा कस्बे की मरकज मस्जिद पहुंची। कस्बे की मक्का मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में इनका दीनी लोगों से मिलने का सिलसिला जारी रहा। यह जमाती रमियाबेहड़ ब्लॉक के गांव मंगरौली, नज्जापुरवा, भटपुरवा गांव की मरकज मस्जिदों में भी गए थे। नगर के कुछ जागरूक लोगों ने इसकी सूचना एसडीएम एस सुधाकरन को दी। एसडीएम एस सुधाकरन ने मंगलवार को सीओ अभिषेक प्रताप और प्रभारी निरीक्षक हरिओम श्रीवास्तव के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को लेकर कस्बे की मस्जिदों से 12 तब्लीगी जमातियों और मस्जिद के इमाम सहित चार अन्य लोगों को पकड़कर क्वारंटीन कराया था। डॉक्टरों की टीम ने बृहस्पतिवार को 16 लोगों के ब्लड सेंपल लेकर लखनऊ जांच के लिए भेजे थे। जिसमें तीन लोगों को कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट यहां शनिवार रात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed