{"_id":"5e888ead8ebc3e760d18f4cd","slug":"corona-lakhimpur-news-bly40167066","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम-एसपी ने जेल की बैरकों की कराई तलाशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम-एसपी ने जेल की बैरकों की कराई तलाशी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम ने शनिवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। मेस, अस्पताल आदि का निरीक्षण कर बैरकों की तलाशी कराई, लेकिन जेल में कोई अनुचित सामग्री नहीं मिली। कोरोना को लेकर जेल अधीक्षक को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को उन्होंने एसपी के साथ जेल का औचक निरीक्षण किया। कारागार परिसर का भ्रमण कर पुरुष बैरक, महिला बैरक, मेस, अस्पताल आदि का निरीक्षण किया। बैरकों की तलाशी करायी गयी, लेकिन कोई अनुचित सामग्री नहीं मिली। जेल अधीक्षक आरबी पटेल को कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विशेष सतर्कता बरतने, साफ सफाई का ध्यान रखने और सामाजिक दूरी कायम रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जेलर पंकज कुमार सिंह भी मौजूद रहे। संवाद