{"_id":"5fcbdda18ebc3ecfd02f5fc5","slug":"corona-in-khiri-lakhimpur-news-bly429227685","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ प्रशासन समेत 16 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ प्रशासन समेत 16 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
Corona in Khiri
लखीमपुर खीरी। शनिवार को एआरटीओ प्रशासन समेत 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। एआरटीओ कार्यालय में सूचना पहुंचते ही दोपहर से कार्यालय में कामकाज को बंद कर दिया गया, जिसके बाद संक्रमण से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन कराया गया। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 914 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें आठ पॉजिटिव एवं 906 नेगेटिव हैं। वहीं चार अन्य लैब एवं चार एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
एआरटीओ प्रशासन समेत तहसील धौरहरा के मेहताबपुर रसूलपुर में एक, जवाहर नगर में एक, तहसील मोहम्मदी के परवस्तनगर में एक, तहसील सदर के एलएनटी में एक, महाराजनगर में एक, बरखेरवा में दो, मिश्राना में एक, रामनगर में एक, संभर चौराहा फूलबेहड़ में एक, तहसील निघासन के सीएचसी परिसर निघासन में एक, तहसील गोला गोकर्णनाथ परसियापुर में एक संक्रमित मिला है। वही तीन संक्रमित मरीजों को अभी ट्रैक किया जा रहा है। संवाद