फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

खीरी में 79 कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
Corona in Khiri
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ कम नहीं हो रहा। बुधवार को भी 79 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। लखीमपुर तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 51 संक्रमित मिले हैं, जिसमें शहर के संक्रमितों की संख्या अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में कई पूरे परिवार संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 545 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमे 25 पॉजिटिव एवं 520 निगेटिव रिपोर्ट हैं। इसके अलावा 15 अन्य लैब एवं 39 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील क्षेत्र के मोहल्ला गोटैयाबाग में एक, जिला कारागार में एक, भरतपुरी में पांच, आवास विकास कॉलोनी में सात, अर्जुनपुरवा में एक, गुलरिया में एक, शाहपुरा कोठी में एक, घासमंडी में एक, मेन रोड में एक, कोडरी उर्रा में तीन, मुरादनगर में सात, कक्कड़ तिराहा में एक, नई बस्ती में एक, ईदगाह में दो, बीएचएल खंभारखेड़ा में तीन, श्यामनगर कॉलोनी में सात, शरबतीनगर कॉलोनी में एक, अरविंद नगर कॉलोनी में एक, राजगढ़ में एक, मोतीपुर ओयल में एक, पुलिस लाइन में दो, सब्जी मंडी में एक, छाउछ में एक संक्रमित मिला है। तहसील धौरहरा के अवस्थीपुरवा में एक, बगहा घोसियाना में दो, तहसील गोला गोकरण नाथ के मोहल्ला तीर्थ में एक, कुम्हारन टोला में दो, श्याम कन्हैया कॉलोनी में एक, रोशननगर में एक, अलीगंज गोलापुर में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील मोहम्मदी के बैदा में एक, बाजारगंज में एक संक्रमित मिला है। तहसील मितौली के पिपरा पलिया में एक, तहसील पलिया के भीरा में एक, बाजार द्वितीय में एक, गोविंदनगर में दो, सीएचसी पलिया में एक स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के सिंगाही रोड में दो, महमदपुर सिंगाही में एक, लुधोरी में एक संक्रमित मिला है। शेष छह संक्रमित मरीजों की ट्रेसिंग चल रही है। डीएम ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 2870 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें 2245 पॉजिटिव व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज कर दिए गए। वर्तमान में कुल 590 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 35 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन

मेडिकल पुरुष वार्ड में भर्ती मरीज मिला संक्रमित, हड़कंप
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के मेडिकल पुरुष वार्ड में भर्ती एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला। जांच रिपोर्ट से पॉजिटिव होने की जानकारी से वार्ड से लेकर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मरीज के कोरोना अस्पताल जाने से मना करने पर होम आइसोलेट कराया गया है। ऐहतियातन सीएमएस ने मरीजों को बाहर निकलवार पूरा वार्ड सैनिटाइज कराया। इसके बावजूद वार्ड में संक्रमित मिलने से स्टाफ और भर्ती मरीज दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले एक मरीज को जिला अस्पताल के मेडिकल पुरुष वार्ड में भर्ती किया गया था। जिसे डॉक्टर देखकर दवा लिखते रहे और वार्ड स्टाफ उसकी देखरेख करता रहा। वहीं उसके आस पास के बेड पर अन्य मरीज भी भर्ती रहे। कई दिन से भर्ती रहे मरीज की अस्पताल प्रशासन ने जब कोरोना जांच कराई तो वह पॉजिटिव निकला। मंगलवार शाम आई रिपोर्ट को देखकर वार्ड स्टाफ, उसे देखने वाले डॉक्टर सहित आस पास भर्ती मरीज दहशत में आ गए। अस्पताल प्रशासन ने एहतियातन भर्ती मरीजों को बाहर निकलवाकर वार्ड को सैनिटाइज कराया। फिलहाल संक्रमित मरीज निकलने से वार्ड में भर्ती मरीज और अस्पताल स्टाफ दहशत में है। संवाद
जांच हुई नहीं, रिपोर्ट कोरोना संक्रमित
मोहम्मदी। तहसील क्षेत्र निवासी एक महिला ने स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों पर बिना जांच के कोरोना संक्रमित बताने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि न कोई सैंपल लिया गया न ही मेरी जांच की गई। मगर, बुधवार को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला झूठ बोल रही है। जांच हुई है ऐसे कई मामले जिले पर भी हुए हैं। अब यह कैसे सिद्ध होगा कि महिला की जांच हुई कि नहीं।
मेडिकल पुरुष वार्ड में भर्ती एक मरीज कोरोना संक्रमित मिला। वार्ड को सैनिटाइज कराने के साथ डॉक्टर और वार्ड स्टाफ की एंटीजन जांच कराई गई है। इसमें सभी निगेटिव निकले हैं। संक्रमित को होम आइसोलेट करा दिया गया है।

-डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस
आज और कल बंद रहेगा न्यायालय
लखीमपुर खीरी। जनपद न्यायाधीश शिव शंकर प्रसाद ने बताया है कि कुछ न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारी कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके न्यायालय परिसर में आवागमन के कारण उनके संपर्क में आए अधिवक्ता और कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण के प्रसार की आशंका है। इसलिए सुरक्षा एवं संरक्षा के लिए जनपद न्यायालय लखीमपुर एवं वाह्य न्यायालय मोहम्मदी के संपूर्ण सैनिटाइजेशन के लिए 48 घंटे के लिए बंद किया जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जनपद न्यायालय लखीमपुर एवं न्यायालय मोहम्मदी को 10 एवं 11 सितंबर 2020 तक बंद किया है।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed