फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona awe: Now seasonal diseases will also spread infection

कोरोना का खौफ: अब मौसमी बीमारियां भी फैलाएंगी संक्रमण

Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 02:01 AM IST
विज्ञापन
Corona awe: Now seasonal diseases will also spread infection
दवा लेने आई महिलाएं नहीं कर रहीं सामाजिक दूरी का पालन। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की दहशत के बीच मानसून की दस्तक के साथ संक्रामक बीमारियों का मौसम भी शुरू हो गया। मौसम में बदलाव, बारिश में भीगने और जलभराव के कारण मच्छर बढ़ने से मलेरिया, डेंगू, डायरिया, बुखार, सर्दी, जुकाम की आशंका बढ़ेगी। कुछ इस तरह के ही लक्षण कोरोना संक्रमण के कारण भी होते हैं इसलिए बरसात के मौसम में बेहद सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

यही नहीं अस्पताल में जिस प्रकार मरीजों की संख्या बढ़ रही है, और लोग कोरोना संक्रमण को लेकर गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे ऐसे में मौसमी बीमारियों के कारण संक्रमण का खतरा और बढ़ जाएगा। यहां बता दें गढ़ी रोड स्थित एक मकान में हुई दावत और उसमें शामिल लोग किस-किस से मिले इसकी किसी को जानकारी नहीं है। जबकि यहां एक संक्रमित मिल चुका है। ऐसे में आवश्यक है कि बारिश के मौसम में सतर्क रहकर सावधानी बरतें। बारिश में भीगने से बचें और हो सके तो घर से कम ही निकलें। यदि बाहर निकलें भी तो पूरी एहतियात के साथ, क्योंकि ऐसे में कौन कहां मिलकर कौन सी बीमारी दे जाए इसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन

...............
मलेरिया के लक्षण
सर्दी और कंपकंपी के साथ एक दिन छोड़कर बुखार आता है। तेज बुखार और सिर दर्द होता है। बुखार उतरने पर पसीना आता है। कमजोरी महसूस होने के साथ उल्टी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
डेंगू के लक्षण
इसमें तेज बुखार आने के साथ सिर, पीठ और जोड़ों में दर्द होता है। आंखें लाल हो जाती है। डेंगू दो से चार दिन रहता है। हथेली और पैर लाल होने लगते हैं। शरीर में फफोले पड़ने लगते हैं। गंभीर स्थिति में नाक और मसूड़ों से खून भी आने लगता है।
......
मच्छर जनित बीमारियों से ऐसे करें बचाव
शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, घर के भीतर, छत एवं आसपास पानी न जमा होने दें, हर सप्ताह कूलर साफ करते रहें, पानी की टंकी को ढक कर रखें, फ्रिज के पीछे की ट्रे में पानी न जमा होने दें।
.....
बारिश में संक्रामक बीमारियां लोगों को घेर लेती हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को बेहद सतर्क रहने क जरूरत है। बारिश में भीगने से बचें। घर के साथ शारीरिक साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। मौसमी फल और हरी सब्जियों का सेवन अधिक करें और घर से बाहर निकलने से बचें।
-डॉ. मीनाक्षी चौधरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, महिला अस्पताल
-------------
बरसात में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक रहेगा। इससे बचने के लिए लोगों को मौसमी बीमारियों से बचना होगा। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए फल व हरी सब्जियों का सेवन करें। बच्चों और बुुजुर्ग का ध्यान रखें। घर पर ही रहें।
डॉ. संतोष कुमार मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी, जिला अस्पताल
=====================
विशेष सचिव पहुंचे जिला अस्पताल, मरीजों से जाना हाल
लखीमपुर खीरी। सूबे के विशेष सचिव श्रम पीपी सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल पहुंचकर सबसे पहले इमरजेंसी, हेल्प डेस्क कक्ष, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड एवं एक्स-रे कक्ष, कोरोना जांच को लगी ट्रू-नॉट मशीन कक्ष सहित वार्डों का निरीक्षण किया।
इसके बाद औषधि वितरण काउंटर पहुंचकर दवा बांटने के लिए कितने काउंटर हैं और दवा उपलब्धता की के बारे में जानकारी ली। काउंटर पर दवा ले रही रजनी से दवा के लिए पैसे लिए जाने के बाबत पूछा, जिस पर उसने दवा नि:शुल्क मिलना बताया। फार्मासिस्ट अखिलेश वर्मा ने बताया कि सामान्य मरीजों को पांच दिन और शुगर, अस्थमा एवं ब्लडप्रेशर के मरीजों को 15 दिन की दवा जारी है। विशेष सचिव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सब कुछ ओके मिला है।

.........
अस्पताल प्रशासन करा रहा मरीजों की रिकार्डिंग
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण को लेकर जिला अस्पताल चौकन्ना है। बढ़ते मामलों को लेकर तापमान चेक करने के साथ हाथों को सैनिटाइज कराने के बाद ही मरीजों को अस्पताल जाने दिया जा रहा है। साथ ही प्रत्येेक मरीज और तीमारदार की रिकार्डिंग की जा रही है। सीएमएस ने इसके लिए अस्पताल गेट पर डेंटल हाईजीनिस्ट आशुतोष कुमार एवं मोहम्मद सईद की ड्यूटी लगाई है। सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अस्पताल आने वाले मरीज और उनके तीमारदारों की रिकार्डिंग करना जरूरी हो गया है।
............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed