फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona alert

छुट्टी से लौटे पुलिसकर्मियों की थानों पर नहीं होगी वापसी

Sun, 28 Jun 2020 06:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:29 PM IST
विज्ञापन
corona alert
लखीमपुर खीरी। कोराना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर एसपी पूनम ने सख्त कदम उठाए हैं। अवकाश पर जाने वाले या जो पुलिसकर्मी गए हैं उनकी वापसी अब थानों पर नहीं होगी। इन पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में अपनी आमद करानी होगी। इसको लेकर एसपी ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

जिले में तैनात अधिकतर पुलिस कर्मी बागपत, मेरठ, हापुड़ आदि जगहों के रहने वाले हैं। इन स्थानों पर कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक बना हुआ है। जिले में कोराना संक्रमण ने खीरी पुलिस को भी अपनी चपेट में ले लिया है। वर्तमान में पांच सिपाही और पुलिस परिवार की एक युवती कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें संक्रमित सिपाही दिल्ली, मेरठ, और गाजियाबाद से लौटे थे। खीरी पुलिस में बढ़ते संक्रमण के खतरे को देखते हुए एसपी सख्त हो गई हैं। अब तक अवकाश पर जाने वाले पुलिसकर्मी अपने थाने पर वापसी कराते थे, लेकिन अब उनकी वापसी थानों पर नहीं होगी। एसपी पूनम ने बताया कि जो पुलिसकर्मी अवकाश पर गए हैं, या जो जा रहे हैं। इन सभी की वापसी अब थानों में न होकर पुलिस लाइन में कराई जाएगी।
विज्ञापन

बिना कोरोना टेस्ट के ही पुलिसकर्मियों की कर ली आमद
सूत्रों के मुताबिक कोतवाली तिकुनियां के पांच सिपाही अवकाश पर अपने घर गए थे। कोतवाली पुलिस ने बिना कोरोना टेस्ट कराए ही सभी की कोतवाली में आमद दर्ज कर ली। सिपाहियों को क्वारंटीन भी नहीं कराया। प्रभारी निरीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि पांच सिपाही अवकाश से लौटे थे। इनमें जो लोग कोतवाली परिसर के आवासीय कमरे में रह रहे थे उन्हें उनके आवास में और जो प्राइवेट कमरों में रहते थे उन्हें उसी कमरे में होम क्वारंटीन किया गया था शनिवार को सभी को टेस्ट के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed