{"_id":"5e6e6f618ebc3ea49c5a80cf","slug":"corona-alert-lakhimpur-news-bly3996248176","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: विदेशी नागरिकों को मास्क के बिना भारत में नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: विदेशी नागरिकों को मास्क के बिना भारत में नो एंट्री
विज्ञापन
गौरीफंटा बॉर्डर पर मास्क के बारे में जागरूक करती एसएसबी व स्वास्थ्य टीम।
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। कोरोना वायरस को महामारी घोषित होने के बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने नेपाल बॉर्डरों से विदेशी नागरिकों की आवाजाही रोकने के निर्देश अधीनस्थों को दिए थे। इसके तहत नेपाली नागरिकों को भारत में आने की छूट तो थी लेकिन बिना मास्क उनको भारत में एंट्री नहीं दी जा रही है। बॉर्डर से ही उन्हें वापस लौटा दिया जा रहा है। चंदनचौकी, गौरीफंटा, संपूर्णानगर, खजुरिया आदि बॉर्डरों पर एसएसबी के साथ ही स्वास्थ्य टीम तैनात है जो बिना मास्क के किसी को भी भारत नहीं आने दे रही है। साथ ही स्वास्थ्य चेकअप भी किया जा रहा है।
चंदनचौकी के नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी मास्क लगाकर ही भारत में एंट्री दे रही है। कोरोना के लिए सेंटर बनाया गया है। जहां पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी आने-जाने वालों का नाम, पता रजिस्टर में लिख रहे हैं। साथ ही उनकी जांच भी कर रहे हैं। हालांकि एसएसबी का कहना है कि उसके पास नेपाल से आने-जाने वाले लोगों पर रोक लगाने का कोई आदेश नहीं है। लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क जरूरी कर दिया गया है। ताकि नेपाली नागरिक भारत में आएं तो मास्क लगाकर ही आएं।
डीएम के आदेश के बाद संपूर्णानगर के खजुरिया बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। यहां चेक पोस्ट पर चेकिंग के लिए चिकित्सक तैनात कर दिया गया है। जो कोरोना वायरस के लिए आने-जाने वाले लोगों को जागरूक कर रहे हैं। वहीं नेपालियों को मास्क लगाकर भारत आने की हिदायत भी दी जा रही है। एसएसबी के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भारत आने वाले नेपालियों को मास्क की अनिवार्यता कर दी है। खजुरिया सीमा पर तो हालांकि बंद दिखाई दिया जबकि अन्य सीमाओं पर भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
गौरीफंटा कोरोना वायरस को लेकर गौरीफंटा बॉर्डर पर तैनात टीम लगातार चेकिंग कर रही है। लेकिन नेपाल की खुली सीमा के अस्थायी नाकाओं पर अभी कोई सतर्कता बरती दिखाई नहीं दे रही है। अस्थायी नाका से आवागमन हो रहा है। बॉर्डर पर भारत और नेपाल की तरफ भी स्वास्थ्य टीम लोगों को मास्क आदि पहनकर जाने दे रही है। साथ ही कोरोना को लेकर जागरूकता भी फैला रही है।
बुखार से पीड़ित युवक को वापस गौरीफंटा भेजा
गौरीफंटा बॉर्डर पर तैनात नेपाल की टीम रविवार को दोनों तरफ से नेपाल आने वाले लोगों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान गौरीफंटा से नेपाल जाते हुए एक युवक को चेक करने के लिए त्रिनगर धनगढ़ी हेल्थ पोस्ट पर थर्मामीटर लगाया गया तो उसके अधिक तापमान निकला। साथ ही उसके तेज बुखार भी मिला। जिसके बाद उसे वापस गौरीफंटा के लिए टीम ने भेज दिया है। युवक के संदिग्ध मिलने की चर्चाएं भी बॉर्डर पर होती रहीं।
बंद हुई भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा
कोरोना वायरस को लेकर नेपाल के कैलाली ओर कंचनपुर जिला प्रशासन ने नेपाल से भारत के विभिन्न शहरों के लिए चलने वाली भारत-नेपाल मैत्री बस सेवा को रविवार से अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया है। कोरोना वायरस को भारत में ही नहीं बल्कि नेपाल में भी आपदा घोषित कर दिया गया है। जिसके चलते मैत्री बस सेवा को तत्काल अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है।
डीएम आवास पर बना कंट्रोल रूम
लखीमपुर खीरी। कोरोना वायरस को लेकर डीएम आवास पर कंट्रोल रूम बना है, जिसका नंबर 05872-25271, 252879 और 8009022200 है। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना को लेकर यदि किसी को किसी भी प्रकार का संशय है तो वह इन नंबरों पर फोन कर जानकारी ले सकता है।