फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona alert

कोरोना को लेकर अलर्ट फिर भी शहर में गंदगी का अंबार

Sat, 07 Mar 2020 07:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
corona alert
लखीमपुर खीरी। कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट होने के बाद भी शहर में गंदगी का अंबार है। आलम यह है कि मामूली बारिश में ही चोक नाले-नालियों का पानी सड़कों पर भर गया। शनिवार को भी यहीं स्थिति रही। डीएम ने होली से पहले शहर को साफ सुथरा और चोक नालियों की सफाई के निर्देश दिए लेकिन उस पर अमल नहीं किया गया। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पालिका प्रशासन अपनी जिम्मेदारी किस तरह से निभा रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में 19 बड़े नालों के अलावा सड़कों व गलियों का पानी निकालने के लिए नालियां भी है लेकिन अधिकतर चोक हैं। इन्हें तलहटी तक साफ करने के लिए कई बार अभियान चला लेकिन सफाई के नाम पर खानापूरी ही की गई। त्योहारों पर भी सफाई व्यवस्था के नाम पर खानापूरी कर दी जाती है। इसका खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को बारिश हुई। इससे कई गलियों से लेकर जिला अस्पताल परिसर में पानी भर गया। नालियों की कीचड़ सड़क पर आ गई। यही वजह है गर्मी शुरू होने से पहले मच्छरों की संख्या में इजाफा हो गया। अगर समय रहते दवा का छिड़काव न किया गया तो मच्छरजनित बीमारियां फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन

पालिका ने डीएम का निर्देश रखा ताक पर
कोरोना वायरस को लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी नगर पालिका और पंचायत के अधिशाषी अधिकारियों को शहर साफ रखने के निर्देश दिए, बावजूद इसके जिला मुख्यालय की ही स्थित काफी बदतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआईसी मैदान का नाला
विधिवत सफाई न होने के कारण जीआईसी मैदान की बाउंड्री के किनारे से निकला नाला चोक है। हर मौसम में नाला पानी से लबालब रहता है। शुक्रवार को हुई बारिश से सड़क तक पानी भर गया। ऐसे में लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। नाले की यह स्थिति तब है जब होली निकट है। रंग के दिन नाले नालियों में पांच गुना अधिक पानी बहेगा। तब क्या स्थिति होगी समझा जा सकता है।

रेलवे कॉलोनी के पीछे गंदगी का अंबार
रेलवे ने कर्मचारियों के रहने के लिए कॉलोनी बनवाई है। इसके पीछे नाला और फिर सुरक्षा के दृष्टिकोण से दीवार। सफाई न होने से नाला पूरी तरह से चोक हो गया है। ऐसे में शुक्रवार रात हुई बारिश ने और कहर बरपा दिया। लोग परेशान हैं पर नाले की सफाई कराने के लिए न तो रेलवे के लोग ध्यान दे रहे हैं और न ही पालिका प्रशासन ही।
होली पर शहर को साफ सुथरा रखने के लिए सफाई नायकों को निर्देशित किया जा चुका है। सफाई के मामले में कोई कोताही नहीं बरती जा रही।
-आरआर अंबेश, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed