{"_id":"6491f683ac1c551499056624","slug":"cooks-will-be-taught-the-lesson-of-fire-safety-lakhimpur-news-c-4-1-187164-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रसोएयों को पढ़ाया जाएगा फायर सेफ्टी का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रसोएयों को पढ़ाया जाएगा फायर सेफ्टी का पाठ
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में मिड डे मील बनाने वाली रसोइयों को आग से बचाव के उपाय बताए जाएंगे। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भी भेजा है।
जिले में प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल मिलाकर तीन हजार से अधिक स्कूल संचालित हैं। इन स्कूलों में नौ हजार से अधिक रसोइया कार्यरत हैं। स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को समय से मिड डे मील देना इनके जिम्मे है। रसोईघर में खाना बनाते समय कभी-कभार आग लगने की घटनाएं हो जाती हैं। इन घटनाओं की रोकथाम और अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की सीख देने के लिए अग्निशमन विभाग ने रसोइयों को प्रशिक्षित करने की योजना बनाई है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अक्षय रंजन शर्मा ने बीएसए को पत्र भेजकर रसोइयों को एक दिवसीय अग्निशमन सुरक्षा प्रशिक्षण दिलाए जाने की बात कही है। प्रशिक्षण के लिए सभी रसोइयों को फायर स्टेशन पुलिस लाइन भेजने को कहा है।