फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Controversy over the post of General Secretary of Kheri Club, now elections will be held

खीरी क्लब के महासचिव पद पर तकरार, अब होगा चुनाव

Tue, 31 May 2022 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 01:22 AM IST
विज्ञापन
Controversy over the post of General Secretary of Kheri Club, now elections will be held
कचहरी रोड स्थित खीरी क्लब
पांच सदस्यों ने जमा किए नामांकन, आठ जून को मतदान और होगी मतगणना
विज्ञापन

क्लब में कुल 160 सदस्य हैं, जिसमें डीएम महेंद्र बहादुर सिंह हैं पदेन अध्यक्ष
लखीमपुर खीरी। खीरी क्लब के महासचिव पद को लेकर दो सदस्यों के बीच तकरार होने के बाद जिला प्रशासन ने चुनाव कराने का फैसला लिया है। क्लब के पांच सदस्यों ने महासचिव पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के साथ ही आपत्तियों का निस्तारण किया गया। तीन जून को नाम वापसी होगी। आठ जून को मतदान और मतगणना कराई जाएगी।
कचहरी रोड पर कंपनी बाग के पीछे स्थित खीरी क्लब की स्थापना 1957 में हुई थी। कमाल अहमद रिजवी 1957 से सात अक्तूबर 1992 तक महासचिव रहे। करीब 35 वर्ष के लंबे अंतराल के बाद क्लब के महासचिव पद का कार्यकाल दो वर्ष निर्धारित किया गया। तब से दो वर्ष के अंतराल बाद नए महासचिव को सर्वसम्मति से मनोनीत करने की परंपरा चलती रही, लेकिन कभी चुनाव की नौबत नहीं आई थी। इस क्लब में कुल 160 सदस्य हैं, जिसमें डीएम पदेन अध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

महासचिव पद के लिए करीब दो माह पूर्व से इच्छुक उम्मीदवारों के बीच गोटियां बिछाई जाने लगी थीं, जिसमें प्रमुख रूप से पूर्व महासचिव कुलदीप पाहवा और आरके राजवंशी बीच तकरार की नौबत भी आई। दोनों पक्ष डीएम के पास पहुंचे थे, जिसके बाद डीएम ने एसडीएम सदर राजेश कुमार को निर्वाचन अधिकारी नामित कर विधिवत चुनाव कराने के आदेश दिए। एसडीएम सदर ने बताया कि कुल पांच सदस्यों आरके राजवंशी, कुलदीप पाहवा, गोपालजी गुप्ता, कैलाश मोहन सोनी और जोगेंदर सिंह छाबड़ा ने नामांकन पत्र जमा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मंगलवार को आपत्तियों को निस्तारण किया जाएगा, जिसके बाद तीन जून 2022 को इच्छुक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद आठ जून को मतदान कराया जाएगा और इसी दिन मतगणना कराकर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

अब तक यह रहे महासचिव
खीरी क्लब में अधिकारियों समेत उच्च वर्ग के संभ्रांत नागरिक इसके सदस्य हैं। इसके अलावा अन्य किसी का क्लब में प्रवेश निषेध है। स्थापना के बाद से करीब 35 वर्ष तक कमाल अहमद रिजवी महासचिव रहे। इसके बाद कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह 1992 से 1994 तक, पीएल जुनेजा 1994 से 1997 तक, सेवक सिंह अजमानी 1997 से 2001 तक, अनूप कुमार धवन 2001 में पांच माह तक कार्यवाहक रहे, कुलदीप पाहवा 2001 से 2006 तक, कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह 2006 से 2011 तक, इंद्रजीत सिंह राना 2011 से 2013 तक, सुनील तोलानी 2013 से 2015 तक, गोपाल अग्रवाल 2015 से 2017 तक, रामकिशोर राजवंशी 2017 से 2019 तक और ज्ञान प्रकाश वाजपेयी 2019 से अब तक महासचिव पद पद बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed