{"_id":"69dbd89659018360e70984a5","slug":"controversy-over-seeking-donations-for-tank-cleaning-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172691-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टंकी सफाई के लिए चंदा मांगने पर विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टंकी सफाई के लिए चंदा मांगने पर विवाद
Sun, 12 Apr 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानगर। कस्बे के सिंगाही खुर्द में जल निगम की पाइप लाइन लीकेज और गंदे पानी की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं के बीच उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब टंकी सफाई के लिए ऑपरेटर ने व्हाट्सएप ग्रुप में आर्थिक सहयोग की अपील कर दी।
मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद विभाग सक्रिय हुआ और मंगलवार तक सफाई कराने का आश्वासन दिया गया है। शनिवार को जल निगम के ऑपरेटर रवि कनौजिया ने ‘जल निगम संपूर्णानगर’ व्हाट्सएप ग्रुप में संदेश डालकर बताया कि विभाग से बजट नहीं मिल रहा है, जबकि टंकी की सफाई और पाइपलाइन मरम्मत जरूरी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की, जिस पर कुछ लोगों ने चंदा भी दे दिया।
मामले की जानकारी मिलने पर रविवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष इश्तियाक अहमद खान ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने ग्रुप में स्पष्ट किया कि पानी की टंकी की सफाई विभागीय जिम्मेदारी है और इसके लिए जनता से पैसा लेना गलत है। बाद में उन्होंने जल निगम के जेई और एक्सईएन से फोन पर बात कर तत्काल कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ऑपरेटर रवि कनौजिया का कहना है कि गांव में कई स्थानों पर पाइपलाइन लीकेज होने से गंदे पानी की शिकायत लगातार मिल रही थी। कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समाधान न होने पर लोगों के दबाव में सहयोग की बात कही गई थी।
शिकायत के बाद एक्सईएन मनोज मौर्य ने आश्वासन दिया कि विभाग अपने संसाधनों से मंगलवार को टंकी की सफाई कराएगा। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सफाई या मरम्मत के नाम पर किसी भी उपभोक्ता से धनराशि न ली जाए।