फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Controversy between SP workers and shopkeeper for raising flag without permission

बिना अनुमति झंडा लगाने पर सपा कार्यकर्ताओं और दुकानदार में विवाद

Mon, 17 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Controversy between SP workers and shopkeeper for raising flag without permission
गोला गोकर्णनाथ। नगर की मोहम्मदी रोड स्थित एक दुकान पर बिना अनुमति झंडा लगाए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं और दुकानदार में विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुन्नू गंज वार्ड नंबर 5 निवासी रितेश गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि मोहम्मदी रोड पर सेठानी हाता में उनकी दुकान है। 15 जनवरी की शाम 6:00 बजे वह दुकान के सामने पहुंचे तो देखा कि उनकी बिना अनुमति समाजवादी पार्टी का झंडा लगा दिया गया है। झंडा उतारने के लिए छत पर कर्मचारी को भेजा जिस पर उसे लगाने वाले सपा कार्यकर्ता पंकज लाला और रजत गुप्ता अपने 5-6 साथियों के साथ मारपीट करने लगे। विपक्षियों ने गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी दी। वहीं सपा कार्यकर्ता रजत गुप्ता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 15 जनवरी की शाम वह क्षेत्र भ्रमण करके अपनी दुकान के पास मोहम्मदी रोड पर खड़े थे। तभी रितेश गुप्ता उनसे गाली गलौज करने लगे। सपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी पंकज लाला और प्रभात गुप्ता ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो रितेश गुप्ता धक्का-मुक्की और हाथापाई करने लगे। वह पार्टी का झंडा लगाए जाने को लेकर विवाद कर रहे थे इसलिए झंडे को भी हटा दिया। फिर भी जान से मार देने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed