फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Contractor's body found lying under a tree in suspicious circumstances

गरीबों की छप्परपोश दुकानों पर रेलवे ने चलाई जेसीबी

Sun, 17 Apr 2022 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Contractor's body found lying under a tree in suspicious circumstances
पलिया में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम व पुलिस को प्रपत्र दिखाता व्यक्ति।
सिनेमा चौराहा और रेलवे लाइन के दोनों तरफ हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

लोगों का आरोप- बिना नोटिस चलाए गए अभियान से हुई लाखों की क्षति
पलियाकलां। शनिवार को रेलवे विभाग ने सिनेमा चौराहा और रेलवे लाइन के दोनों तरफ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसमें गरीब दुकानदारों द्वारा बनाई गईं कच्ची दुकानों को उजाड़ दिया गया। दुकानदारों का आरोप है कि बिना सूचना दिए ही रेलवे ने अतिक्रमण हटवाना शुरू कर दिया। उधर, एक दुकानदार द्वारा कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन होने के बाद भी आदेश की अवहेलना करने का आरोप रेलवे पर लगाया है। रेलवे द्वारा कोर्ट में मुकदमा होने के बाद भी उक्त दुकानदार की दुकान व छप्परनुमा घर को भी जेसीबी ने ध्वस्त करा दिया।

सिनेमा चौराहे के पास निघासन रोड पर रेलवे विभाग ने शनिवार को अतिक्रमण अभियान चलाया। इसमें रेलवे की जमीनों पर कच्ची दुकानें बनवाकर अपनी जीविका चलाने वालों पर रेलवे विभाग की जेसीबी गरजी और उनकी टिनशेड व खोखों को उजाड़ दिया गया। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि अगर अतिक्रमण अभियान चलता है तो पहले से ही दुकानदारों को सूचना देनी चाहिए ताकि वह अपना सामान हटा लें, लेकिन रेलवे द्वारा इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। इससे उनको काफी नुकसान हुआ है। उधर, एक दुकानदार रामविलास लोधी ने रेलवे पर आरोप लगाया है कि उनका करीब 14 सालों से रेलवे विभाग के खिलाफ मुकदमा कोर्ट में चल रहा है और वह दुकान के साथ ही छप्परनुमा घर बनाकर इसमें 14 सालों से रह रहे हैं, लेकिन रेलवे द्वारा कोर्ट के आदेश की अवहेलना करते हुए उनकी दुकान व घर को भी उजाड़ दिया, जिससे वह रोड पर आ गए हैं। उन्होंने रेलवे के अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

पलिया सिनेमा हाल के पास अतिक्रमण हटाती जेसीबी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पलिया सिनेमा हाल के पास अतिक्रमण हटाती जेसीबी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed