फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Contractor's body found lying under a tree in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में पेड़ के नीचे पड़ा मिला ठेकेदार का शव

Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Contractor's body found lying under a tree in suspicious circumstances
परिजन ने पोस्टमार्टम से इंकार करते हुए किया अंतिम संस्कार
विज्ञापन

गांव रमुआपुर निवासी विक्रम राज किया करते थे ठेकेदारी
फरधान। घर से शुक्रवार शाम निकले ठेकेदार का शव शनिवार सुबह भुडहैय्या गांव के पास स्थित उन्हीं के खेत के पास शीशम के पेड़ के नीचे औंधे मुंह पड़ा मिला। परिजन ने बीमारी से मौत बताते हुए पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव रमुआपुर निवासी विक्रम राज (50) ठेकेदार थे। परिजन का कहना है कि विक्रम अपने काम के लिए अक्सर बाहर रहते थे। शुक्रवार शाम करीब चार बजे वह अपनी बाइक लेकर घर से निकले थे। शाम सात बजे फोन पर घरवालों को उन्होंने बताया था कि वह एक-दो घंटे में लौट आएंगे, लेकिन देर रात तक नहीं लौटे।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब छह बजे विक्रम का शव उनके ही खेत के पास शीशम के पेड़ के नीचे संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। खेत पर काम करने आए किसानों ने शव देखकर परिवारवालों को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए शव घर उठाकर ले गए और अंतिम संस्कार करने लगे। जानकारी मिलने पर पुलिस मृतक विक्रम के घर पहुंची। परिजन ने किसी घटना या दुर्घटना से इनकार करते हुए शव का पोस्टमार्टम न कराने की इच्छा जताई। पुलिस ने पोस्टमार्टम से इंकार करने की लिखित तहरीर लेकर शव परिजन के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ राकेश सिंह का कहना है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसकी उम्र 50 साल के आसपास है। परिजन के मुताबिक, विक्रम की मौत हार्टअटैक से हुई है। पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।
घटनास्थल का बिना निरीक्षण किए ही परिजन की बात मान गई पुलिस
फरधान। घटनास्थल पर एक झिल्ली और कटोरी में नमकीन, पास में चाट वाली कटोरी और पानी के गिलास, एक गिलास में सल्फाज सहित साइकिल व चाभी पड़ी थी। इस तरह की सामग्री देखकर किसी अनहोनी की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है विक्रम का शव औंधे मुंह पड़ा था। आसपास की जमीन भी काफी खुर्ची हुई थी। जिसे देखकर लगता था कि विक्रम ने जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा। शव के पास एक काली झिल्ली और कटोरी में नमकीन रखी थी। छह-सात चाट खाई हुई कटोरी व गिलास पड़े थे। पास में ही साइकिल और चाभी, चप्पल के साथ पास में एक गिलास में सफेद रंग का पाउडर पड़ा हुआ था। आशंका है कि पाउडर विषाक्त हो सकता है।

परिजन शव के साथ पड़ी साइकिल, गिलास, कटोरी और खाली गिलास उठा ले गए, जबकि मौके पर चप्पल, नमकीन की कटोरी और जहरीला पाउडर युक्त गिलास छोड़ दिया। घटनास्थल पर सब चीजों को देखकर लगता है कि विक्रम के साथ पांच-छह और लोग भी हो सकते हैं। परिजन ने शव का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम कराए ही कर दिया, जिससे विक्रम की मौत का कारण एक राज बनकर रह गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed