फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Contracted bus driver beaten up, case filed

Lakhimpur Kheri News: अनुबंधित बस के चालक को पीटा, मुकदमा दर्ज

Mon, 12 May 2025 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Contracted bus driver beaten up, case filed
लखीमपुर खीरी। ओयल चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर दबंगों ने अनुबंधित बस चालक की जमकर धुनाई कर दी। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने पीड़ित बस चालक की तहरीर पर छोटा हाथी के चालक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुुरू कर दी है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला सिकटिया स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी निवासी मोनू ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अनुबंधित बस का चालक है। शनिवार की देर शाम बस लेकर लखनऊ से लखीमपुर आ रहा था। इसी दौरान कस्बा ओयल के पास चालक ने ओवरटेक कर छोटा हाथी बस के आगे लगा दिया।
विज्ञापन

बस चालक ने नाराजगी जताई तो गालीगलौज कर दी। बताया जाता है कि बस चालक के मना करने पर छोटा हाथी सवार चालक व युवक ने उसकी पिटाई कर दी। छोटा हाथी चालक ने डंडों से बस का शीशा तोड़ दिया। दोनों के बीच मारपीट होने पर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। इस पर हमलावर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस चालक का आरोप था कि सूचना देने के करीब पौन घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना खीरी के प्रभारी निरीक्षक विवेक उपाध्याय ने बताया कि बस चालक की तहरीर पर छोटी हाथी के चालक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed