फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Consumers upset due to unannounced cuts in the district

Lakhimpur Kheri News: डीएम के आदेश के बाद हरकत में आए अधिकारी, क्रय केंद्रों का किया निरीक्षण

Tue, 10 Oct 2023 11:47 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Consumers upset due to unannounced cuts in the district
किसान का स्वागत करते एसडीएम  मितौली
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के आदेश के बाद अधिकारी हरकत में आए। इसको लेकर सभी एसडीएम ने अपने क्षेत्रों के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। आदेश के बाद एसडीएम ने आवंटित धान क्रय केंद्रों पर पहुंच कर न केवल मूल सुविधाओं की पड़ताल की।
विज्ञापन

डीएम ने एसडीएम को निर्देश दिए कि किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण कराकर उन्हें फैसिलिटेट कराए, ताकि उन्हें कोई असुविधा न हो। नोडल अफसरों ने क्रय केंद्र प्रभारियों को शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक किसानों का धान क्रय केंद्रों पर खरीदने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि धान का कामन धान हेतु 2183 रुपये प्रति क्विंटल व ग्रेड-ए के धान के लिए 2203 रुपये प्रति क्विंटल का भुगतान 72 घंटों के अंदर करना सुनिश्चित करें। उप जिलाधिकारी पलिया कार्तिकेय सिंह ने कृषि उत्पादन मंडी समिति पलिया में स्थापित विभिन्न क्रय एजेंसियों के धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार पलिया तथा विपणन निरीक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एसडीएम धौरहरा धीरेंद्र सिंह ने तहसील धौरहरा क्षेत्र अंतर्गत धान क्रय केंद्र धौरहरा व हसनापुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय दोनों केंद्र प्रभारी मौके पर मौजूद मिले, केंद्र खुला पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने किया मंडी समिति का निरीक्षण
मोहम्मदी। एसडीएम ने मंडी समिति में बनाए गए धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार ने केंद्र प्रभारी व विपणन निरीक्षक को शासन की निर्धारित क्रय नीति के अनुसार किसानों से धान खरीद करने के निर्देश दिए। मंडी में सेंटरों धान लाने वाले किसानों को आवश्यक सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान विपणन निरीक्षक भूपेंद्र सिंह सहित क्रय केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed