फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Consumers are facing heat waves due to derailed power supply

Lakhimpur Kheri News: बेपटरी बिजली व्यवस्था से गर्मी का करंट झेल रहे उपभोक्ता

Mon, 27 Apr 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 27 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Consumers are facing heat waves due to derailed power supply
बांकेगंज के कुकरा में लगाया गया मोबाइल ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : गर्मी से बचने के लिए चेहरा ढंक कर जाता बाइक चालक।
लखीमपुर खीरी। भीषण गर्मी के बीच पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचते ही बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। बढ़ते लोड के चलते फॉल्ट कई गुना बढ़ गए हैं। शहर की स्थिति कुछ हद तक संभली है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों का हाल ज्यादा खराब है।
विज्ञापन

अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज के कारण रात में बार-बार आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं की नींद उड़ी हुई है और आक्रोश बढ़ रहा है। विभागीय अफसर ऊपर से कटौती होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रात में बिजली की आंख-मिचौली और कम वोल्टेज के चलते घरेलू उपकरण भी खराब हो रहे हैं। इसका असर पेयजल आपूर्ति और छोटे कारोबार पर भी पड़ रहा है। अमीरनगर उपकेंद्र रेहरिया से जुड़े गांवों में रात के समय बिजली गुल रहने से लोगों में नाराजगी है। पसगवां के सुखबसा उपकेंद्र क्षेत्र में पांच घंटे तक अघोषित कटौती की शिकायतें सामने आई हैं। इस पर अभियंता शिवम मौर्य ने बताया कि कटौती ऊपर से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ में खपत बढ़ने के साथ अघोषित कटौती शुरू हो गई है। खासकर रात में कटौती से लोग परेशान हैं। एसडीओ शहरी अजय कुमार यादव ने बताया कि बढ़ते लोड को देखते हुए त्वरित राहत योजना के तहत तीन मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। दो रैपिड रिस्पांस टीमें आठ घंटे के अंतराल पर काम कर रही हैं और ट्रांसफॉर्मरों का लोड भी जांचा जा रहा है।
संसारपुर क्षेत्र में रात के समय तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उपभोक्ता संतोष राजपूत, किशोर गुप्ता, मुकर्रब अली, निसार अहमद और राकेश जायसवाल का आरोप है कि अधिकारी फोन तक नहीं उठाते।
---------------
मुश्किल से आठ घंटे भी नहीं मिल पा रही सप्लाई
ममरी। हैदराबाद फीडर लाइन से जुड़े ममरी, परेली, रोशन नगर, जनकपुर, बाबरपुर, बरगदिया, रामपुर, अंबरपुर, जमुनहा, तलफीपुर, शेखवापुर, कैमा और कोरिया आदि गांवों में अंधाधुंध कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिजली कब चली जाए, इसका भरोसा नहीं है और मुश्किल से आठ घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। जेई अर्जुन सिंह ने बताया कि गर्मी में ग्रिड फेल होने से लाइन ब्रेकडाउन की समस्या हो रही है। संवाद

----
रात 11 से सुबह पांच बजे तक न की जाए कटौती
तिकुनिया। बिजली कटौती को लेकर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट और अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने रविवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन कोतवाली निरीक्षक को दिया। इसमें रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक कटौती न करने की मांग की गई। अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कहा कि इससे आमजन में भी आक्रोश है। ज्ञापन देने के दौरान मुकेश जैन, दिनेश जैन, कृष्णा सिंह, मनोज महावर, सिद्धार्थ जैन, प्रदीप जैन, सचिन जैन, मुदित गुप्ता, चंदन जायसवाल, रमन अग्रवाल और प्रिंस गोयल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed