{"_id":"69b9a53f1aa600d4dd022208","slug":"construction-of-the-sub-registrar-office-stalled-due-to-the-budget-and-investigation-report-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-170613-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बजट व जांच रिपोर्ट के इंतजार में अटका उपनिबंधक कार्यालय निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बजट व जांच रिपोर्ट के इंतजार में अटका उपनिबंधक कार्यालय निर्माण
Wed, 18 Mar 2026 12:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोला उप निबंधक कार्यालय का निर्माण कार्य बजट और जांच रिपोर्ट के इंतजार में अटक गया है। अक्तूबर, 2025 तक पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट तय समय के साढ़े चार माह बाद भी अधूरा है।
वर्तमान में उपनिबंधक कार्यालय तहसील परिसर के छोटे भवन में संचालित है, जहां स्टाफ और आने वाले लोगों को दिक्कतें होती हैं। इसी समस्या के समाधान के लिए 2.28 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन स्वीकृत किया गया था।
कार्यदायी संस्था यूपी सिडुको को पहली किस्त के रूप में 1.14 करोड़ रुपये मिलने के बाद निर्माण शुरू हुआ। पहली किस्त खर्च होने के बाद दूसरी किस्त के लिए शासन ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच के निर्देश दिए। विभागीय व तकनीकी अधिकारियों ने जांच भी की है।
विज्ञापन
एआईजी स्टांप अमिताभ कुमार के अनुसार, करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। जांच रिपोर्ट मिलते ही बजट जारी कर शेष कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा।