फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Construction of sub-market in Nighasan is almost complete, waiting for inauguration

Lakhimpur Kheri News: निघासन में उप मंडी का निर्माण लगभग पूरा, शुभारंभ का इंतजार

Wed, 05 Nov 2025 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 05 Nov 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Construction of sub-market in Nighasan is almost complete, waiting for inauguration
निघासन की नव निर्माणधीन मंडी समिति का मुख्य द्वार । संवाद - फोटो : गैंगस्टर प्रमोद कुमार की संपत्ति कुर्की की कार्रवाई के दौरान मौजूद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी। स्रोतः पुलिस
निघासन। क्षेत्र में नवीन मंडी समिति का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। किसानों को अब इसके शुभारंभ का इंतजार है। अधिकारियों का दावा है कि अगले साल से क्षेत्र के किसान यहीं पर अपनी फसल उचित दाम पर बेच सकेंगे। उन्हें लखीमपुर या पलिया तक 50 से 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


करीब चार करोड़ सात लाख रुपये की लागत से निघासन और लुधौरी ग्राम समाज की 1.546 हेक्टेयर भूमि पर यह उपमंडी बनाई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उपमंडी के बन जाने से क्षेत्र के किसानों और व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा। अब तक किसानों को अपनी फसल की बिक्री के लिए लगभग 40 किलोमीटर दूर तिकुनिया मंडी तक जाना पड़ता था। इससे किसानों को आने-जाने और परिवहन में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन

राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद ने प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए निर्माण कार्य को 29 मार्च, 2022 तक पूरा करने का आदेश दिया था। इसके अनुसार मंडी परिसर में चाहरदीवारी, मुख्य द्वार और भवन निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
अभी कार्य प्रगति पर है। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद मार्च, 2026 तक निघासन में मंडी शुरू हो जाएगा।

-सुरेंद्र कुमार विमल, मंडी सचिव, तिकुनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed