{"_id":"6820edf2c2b91c78ef0852d7","slug":"construction-of-culvert-stuck-due-to-lack-of-budget-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-145604-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बजट के अभाव में अटका पुलिया का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बजट के अभाव में अटका पुलिया का निर्माण
विज्ञापन
अधूरा पड़ा पुलिया का निर्माण कार्य। संवाद
बेलरायां। बॉर्डर के फरेंदा फार्म डांगा मार्ग की पुलिया का निर्माण कार्य दो माह से अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों को आवागमन में मुसीबतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीणों ने पुलिया का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की है।
गांव निवासी मनोज कुमार ने बताया कि फरवरी में फरेंदा फार्म, डांगा मार्ग की पुलिया का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी के ठेकेदारों ने शुरू कराया था। इससे ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी छाई थी। आरोप है ठेकेदारों ने पुलिया की फर्श व दोनों ओर की दीवारें बनाने के बाद निर्माण कर बंद कर दिया है।
इससे ग्रामीणों ने पुलिया से गुजरने के बजाय पड़ोस के कच्चे मार्ग से आवागमन शुरू किया है। बरसात में मार्ग पर कीचड़ जलभराव होने से ग्रामीणों के दुपहिया, चौपहिया वाहनों का निकलना दूभर हो जाता है। वहीं, विद्यार्थियों, मरीज तीमारदारों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मार्ग की पुलिया का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग जिम्मेदारों से की है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता आरके नागर ने बताया कि फरेंदा फार्म, डांगा मार्ग पुलिया का निर्माण कार्य बजट के अभाव में बंद था। मार्ग में अधबनी पुलिया का निर्माण कार्य एकाध दिनों में शुरू करा दिया जाएगा।