फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Constable beats student inside police post, video goes viral

Lakhimpur Kheri News: सिपाही ने छात्र को चौकी के अंदर पीटा, वीडियो वायरल

Tue, 13 Aug 2024 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Constable beats student inside police post, video goes viral
छात्र को घसीटता अंदर ले जाता सिपाही-स्रोत सोशल मीडिया
लखीमपुर खीरी। किसी बात से गुस्साए पढुआ थाने की ढखेरवा चौकी के सिपाही ने छात्र को जमकर पीट दिया। चौकी परिसर में ही सिपाही ने छात्र पर थप्पड़ बरसाए। छात्र की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद भी ढखेरवा चौकी प्रभारी अनजान बने हैं
विज्ञापन

मामला मंगलवार दोपहर का है। कक्षा 12 का एक छात्र घर से स्कूल जाने के लिए निकला था। किराये को लेकर छात्र का वाहन चालक से विवाद हो गया। कहासुनी की बात ढखेरवा चौकी के एक सिपाही को पता चली तो वह छात्र को बस अड्डे से खींचते हुए चौकी लाया। सिपाही ने एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। किसी ने छात्र की पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो देखकर लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। इधर, ढखेरवा चौकी प्रभारी ने सिपाही का बचाव करते हुए बताया कि बस गुजरने के दौरान छात्र के ऊपर सड़क पर भरा गंदा पानी पड़ गया था। इसको लेकर छात्र बस ड्राइवर के साथ गाली-गलौज कर रहा था। पुलिस कर्मी के मना करने पर भी अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात से सिपाही गुस्से में आ गया और छात्र की पिटाई कर दी। हालांकि इस मामले में छात्र की ही गलती थी। चूंकि छात्र नाबालिग था इसलिए उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

-----------------------
मैं लखनऊ आया हूं। पूरा मामला संज्ञान में नहीं है। वीडियो वायरल होने की जानकारी है। अपने स्तर से दिखवाता हूं। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
प्रवीण यादव, सीओ निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed