फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress celebrated Gandhiji's death anniversary, paid tribute

कांग्रेस ने मनाई गांधीजी की पुण्य तिथि, दी श्रद्धांजलि

Mon, 31 Jan 2022 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress celebrated Gandhiji's death anniversary, paid tribute
कांग्रेस कार्यालय पर गांधी जी की पुण्य तिथि मनाते कांग्रेसी - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष दीपक वाजपेयी ने कहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सत्य अहिंसा के पुजारी थे। उन्होंने देश को आजाद कराने में सत्य अहिंसा का सहारा लिया।
विज्ञापन

महात्मा गांधी ने भारत को ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को सत्य और अहिंसा का संदेश देकर एक नई दिशा दी। कार्यक्रम में शिव सहाय सिंह, कार्यवाहक शहर अध्यक्ष ने अपने विचार रखे। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से संजय गोस्वामी, मोहन चंद्र उप्रेती, संजय चौधरी, टीएन मिश्रा, रवि तिवारी, रवि गोस्वामी, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

संविधान के प्रति सच्ची आस्था, निष्ठा और समर्पण से कार्य करें : बीएसए
लखीमपुर खीरी। बीएसए कार्यालय में रविवार को स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण करके शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ 30 जनवरी 2022 से 13 फरवरी 2022 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान जनपद के सभी ग्राम सभा, नगरीय वार्ड में कार्यक्रम किए जाएंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने डीएम का संदेश पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed