फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress and SP candidates could not get votes even in their booths

बसपा, कांग्रेस को छोड़कर अपने अपने बूथ पर जीते प्रत्याशी और दिग्गज

Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:25 PM IST
विज्ञापन
Congress and SP candidates could not get votes even in their booths
लखीमपुर खीरी। जिले में भाजपा और सपा उम्मीदवार तो अपने गांव और बूथों में चुनाव जीतने में कामयाब रहे लेकिन कांग्रेस और बसपा उम्मीदवारों को अपने ही बूथों पर भी हार का सामना करना पड़ा। केवल कस्ता में बसपा प्रत्याशी हेमवती राज अपने बूथ पर सबसे ज्यादा वोट पा सकी हैं। वहीं, जिले के दोनों भाजपा सांसद अपने-अपने गांवों और बूथों पर भाजपा को बंपर वोट दिलाने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

कस्ता में विधायक अपने बूथ पर जीते, सपा प्रत्याशी के बूथ पर हारे - बसपा उम्मीदवार हेमवती राज अपनी ग्राम पंचायत में हार गईं लेकिन अपना बूथ जीतने में कामयाब रहीं। कांग्रेस प्रत्याशी तो गांव के साथ बूथ भी हारीं। कस्ता से भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू ने अपनी ग्राम पंचायत भिरावाग्रंट में 558 मतों से जीत हासिल की है। सपा प्रत्याशी सुनील कुमार लाला ने बूथ संख्या 146 में 539 मतों से जीत हासिल की।
विज्ञापन

इसमें सपा को 664 मत भाजपा को 125 मत, बसपा और कांग्रेस को 8-8 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी हेमवती राज अपनी ग्राम पंचायत जानकीनगर ग्रंट में 500 वोटों से हार गई है। यहां भाजपा को 973 मत, सपा को 866, बसपा को 473, कांग्रेस को 34 मत मिले हैं। उन्होंने अपने बूथ (संख्या 316) पर 85 वोटों से बढ़त ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा को 198, भाजपा को 113, सपा को 66 और कांग्रेस को 09 ही वोट मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी राधेश्याम भार्गव अपनी ग्राम पंचायत मितौली 5102 मतों से पीछे रहे। वह अपने बूथ (संख्या 151) पर भी 260 वोटों से पिछड़ गए। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डॉ. नरेंद्र सिंह की ग्राम पंचायत लल्हौआ में भाजपा ने 460 मतों से जीत हासिल की है।
लोकेंद्र प्रताप अपने बूथ पर जीते, सांसद के गांव ने भी जिताया -विधानसभा चुनाव में बड़े नेताओं और उम्मीदवारों के यहां भी मतों का विभाजन रहा। भाजपा प्रत्याशी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह के गांव बेनी राजापुर में चार बूथ हैं। बूथ संख्या 61 पर सपा को 97 कांग्रेस को 12, भाजपा को 669, बसपा को 50 वोट मिले। बूथ 62 पर सपा को 71 कांग्रेस को 9, भाजपा को 468 मत मिले।
बूथ संख्या 63 भाजपा विधायक का बूथ है। इसमें भी सपा ने 76, कांग्रेस ने 14, बसपा ने 10 वोट झटक लिए। यहां भाजपा को 635 वोट मिले। बूथ 64 पर सपा को 161, कांग्रेस को छह, भाजपा को 666, बसपा को 11 को मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी रितु सिंह के गांव सेमरा जानीपुर में दो बूथ हैं। बूथ संख्या 347 पर सपा को 67, कांग्रेस को 122, भाजपा को 312 और बसपा को 9 मत मिले। बूथ संख्या 348 पर सपा को 47 कांग्रेस को 34 भाजपा को 247, बसपा को 11 मत मिले।
सांसद रेखा वर्मा के गांव मकसूदपुर के बूथ नंबर 366 पर सपा को 212, भाजपा को 483, कांग्रेस को 9 और बसपा को 41 वोट मिले हैं। बूथ सं. 367 पर सपा को 178, भाजपा 403, बसपा को 123, कांग्रेस को 9 वोट मिले।
टेनी के गांव में भाजपा रही बेहतर, कांग्रेस प्रत्याशी को 36 वोट मिले- निघासन में कांग्रेस प्रत्याशी अटल शुक्ला को छोड़कर बड़ी पार्टियों के अन्य सभी उम्मीदवार बाहरी थे। कांग्रेस प्रत्याशी अटल शुक्ला इसी विधानसभा क्षेत्र के बल्लीपुर निवासी हैं। हालांकि बल्लीपुर भाजपा का गढ़ माना जाता है, लेकिन विधानसभा के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे अटल शुक्ला को दूसरा स्थान मिला था।
इस चुनाव में मात्र 476 मत पाकर अपने ही बूथ पर तीसरे स्थान पर खिसक गए। यहां भाजपा को 1710 और सपा को 750 वोट मिले हैं। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी के पैतृक गांव बनवीरपुर में भाजपा का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा। यहां भाजपा को 1887 और सपा को 471 वोट मिले, जबकि कांग्रेस को अटल शुक्ला को सिर्फ 36 वोट मिले हैं।
अरविंद की अपने बूथ पर स्थिति बेहतर, बसपा की शिखा को महज 11 वोट - विधानसभा क्षेत्र गोला में प्रमुख दलों के प्रत्याशियों में बसपा को छोड़कर भाजपा और सपा के प्रत्याशी अपने बूथों पर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने में सफल रहे। भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरि ने गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज मतदान केंद्र के बूथ संख्या 210 पर अपना वोट डाला। यहां उन्हें 532 वोट मिले। सपा को 92 और बसपा को 13 वोट मिले।
सपा प्रत्याशी विनय तिवारी ने लाल बहादुर शास्त्री स्मारक इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र के बूथ संख्या 235 पर अपना वोट डाला। यहां सपा को 403, भाजपा को 158 और बसपा को दो वोट मिले। बसपा प्रत्याशी शिखा अशोक कनौजिया ने कोधवा मतदान केंद्र के 254 बूथ संख्या पर अपना वोट डाला जहां उन्हें महज 11 वोट मिले।
वहीं, भाजपा को 320 और सपा को 99 मत मिले। सपा राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा के बूथ पर भाजपा की हालत पतली रही। रवि वर्मा ने पब्लिक इंटर कॉलेज कनिष्ठ विभाग मतदान केंद्र के 212 बूथ संख्या पर अपना मत डाला। जहां सपा को 393, भाजपा को 134 और बसपा को महज 5 वोट मिले।
पलिया में अपने मतदान केंद्रों पर हारी सपा और कांग्रेस - विधानसभा चुनाव में इस बार सपा और कांग्रेस के प्रत्याशी अपने ही बूथों पर हार गए हैं। सपा से प्रत्याशी प्रीतिंदर सिंह कक्कू का बसलीपुर गांव में घर है और उनका बूथ बंगाली कालोनी में हैं। यहां कुल 623 वोट पड़े थे। सपा प्रत्याशी को केवल 226 वोट मिले। यहां भाजपा प्रत्याशी रोमी साहनी को 387 वोट मिले हैं।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी रिसाल अहमद का बूथ पलिया सरकारी स्कूल में है। इस मतदान केंद्र पर सात बूथ बने थे। जिसमें सभी को मिला दिया जाए तो यहां कुल 3522 मत पड़े थे। जिसमें से भाजपा को 1744, सपा को 1474, बसपा को 55 तो कांग्रेस प्रत्याशी को केवल 209 मतों से ही संतोष करना पड़ा। यहां पर भी कांग्रेस प्रत्याशी पर भाजपा और सपा प्रत्याशी हावी रहे। कुल मिलाकर देखा जाए तो विधानसभा के लगभग सभी बूथों पर भाजपा और सपा की टक्कर देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed