फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Conflict in two sides, six injured in wells land

कुएं की जमीन को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, छह घायल

Thu, 14 Sep 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)।
अमर उजाला ब्यूरो बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। Updated Thu, 14 Sep 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Conflict in two sides, six injured in wells land
बबाल - फोटो : अमर उजाला
मूड़ा खजुहा में सांप्रदायिक तनाव, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घरों में बोला हमला
विज्ञापन

ईंट पत्थर चले, महिलाओं के साथ अभद्रता
सीएचसी बांकेगंज में चार महिलाएं भर्ती
गांव में सांप्रदायिक तनाव, पुलिस तैनात

मैलानी की पुलिस चौकी कुकरा के गांव मूड़ा खजुहा में प्राचीन धार्मिक स्थल के पास कुएं का चबूतरा बनाए जाने से दो समुदाय में टकराव हो गया। एक समुदाय के लोगों ने गुरुवार की शाम करीब छह बजे दूसरेसमुदाय के घरों में धावा बोल दिया। संघर्ष में छह लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल चार को बाकेगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर एसडीएम और सीओ गोला मौके पर पहुंचे। भारी पुलिस फोर्स से गांव छावनी में तब्दील हो गया है। देर रात एसपी डॉ. एस. चन्नप्पा ने भी मौका मुआयना किया।
मूड़ा खजुहा गांव में प्राचीन धार्मिक स्थल के पास ही एक मस्जिद बनाई गई है। वहीं स्थित एक कुएं को लेकर दो समुदाय के बीच विवाद था। महीनों पहले अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर विवाद हल करने की बात कही थी। लेकिन अंदर ही अंदर लोगों में तनाव था। गुरुवार को एक समुदाय ने कुएं का चबूतरा बनवाया। इससे बात बिगड़ गई और शाम करीब छह बजे दूसरे समुदाय के लोगों ने पहले हरिचरनलाल के घर पर धावा बोला, जहां मौजूद 55 वर्षीय मालती को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद रामकुमार के घर में घुसकर मारपीट की और महिलाओं से अभद्रता की गई। यह सिलसिला करीब एक घंटे तक चला, जिसमें 40 वर्षीय राजकुमारी, 45 वर्षीय जियालाल, रामपाल की 45 वर्षीय पत्नी, सालिकराम की 40 वर्षीय पत्नी और धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर एसडीएम योगानंद और सीओ अभिषेक प्रताप सहित कई थानों की पुलिस फोर्स गांव पहुंची। घायलों को सीएचसी भेजवाया गया। हमलावर मौके से भाग निकले। 
विज्ञापन

 
कुएं के विवाद में एक समुदाय के लोग हमलावर हो गए थे, जिसमें छह लोगों के घायल होने की सूचना है। फिलहाल गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। अब स्थिति सामान्य है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एस. चन्नप्पा, एसपी
 
बड़ी संख्या में लोगों ने किया हमला
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। कुएं पर कब्जे की आशंका से विवाद की चिंगारी सुलगने लगी थी, लेकिन गुरुवार की शाम यह चिंगारी अचानक उस समय शोला बन गई, जब एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमलावर हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हमलावर संख्या में इतने ज्यादा थे कि दूसरे पक्ष को भागना पड़ा। जो पकड़ में आया, उसे पीटा गया। अनेक लोग चोटिल हुए, जिनमें छह घायल हो गए। घटना से दूसरे गांव तक में तनाव व्याप्त है। फिलहाल पुलिस ने सूझबूझ से स्थिति को काबू में कर लिया। घायल हुए एक समुदाय के लोगों ने ग्राम प्रधान समेत उनके साथियों पर हमले का आरोप लगाया है। बताते चलें कि मूड़ा गांव में हिंदुओं के करीब 30 घर हैं, जबकि मुस्लिम के 150 से अधिक घर हैं। 
 
हमले के वक्त खाना बना रही थीं महिलाएं
कुएं का चबूतरा बनाए जाने के बाद काम बंद हो चुका था। लोग अपने घरों में थे। हमले के वक्त घरों में महिलाएं खाना बना रहीं थीं, जिससे लोगों को बचाव करने का मौका नहीं मिला। हमलावरों ने खासकर महिलाओं को निशाना बनाया। 


 
गांव में हालात नियंत्रण में हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल गांव में तैनात किया गया है। दोनों समुदायों के बीच विवाद की जड़ का जल्द ही स्थाई समाधान कराया जाएगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। 
योगानंद पांडेय, एसडीएम गोला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed