फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Condition of Vijay, the rhino injured in a clash in Dudhwa, is improving

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में आपसी संघर्ष में घायल गैंडे विजय की हालत में सुधार

Sun, 14 Dec 2025 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 14 Dec 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Condition of Vijay, the rhino injured in a clash in Dudhwa, is improving
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क की सोनारीपुर रेंज में चल रहे गैंडा पुनर्वास क्षेत्र में आपसी संघर्ष में घायल गैैंडा विजय की हालत इलाज के बाद बेहतर हुई है। उसकी बराबर निगरानी की जा रही है। इसके लिए पार्क कर्मियों के साथ हाथियों की टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

गैंडे के घायल होने की जानकारी होने के बाद उसे ट्रैंक्युलाइज कर उसका इलाज किया गया था। एक सप्ताह बाद उसकी हालत में काफी सुधार बताया गया है। घायल गैंडे की आयु लगभग 18 वर्ष है, जो पूरी तरह से वयस्क है। इस समय गैैंडों की मीटिंग का सीजन चल रहा है। इसलिए नर गैैंडे मादा का साथ पाने के लिए आपस में संघर्ष करते हैं। इसी संघर्ष में विजय घायल हुआ था। दुधवा टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक जगदीश आर ने बताया कि गैंडे का इलाज कर रहे पार्क के चिकित्सक गैैंडे पर नजर रख रहे हैैं। गैैंडे की हालत जानने के लिए डीएसएलआर कैमरे से उसकी सही फोटो खींची गई है, जिसमें उसका घाव भरता हुआ नजर आ रहा है। गैैंडे की निगरानी के लिए हाथी लगाए गए हैैं और उसकी सघन निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed