{"_id":"5f1b18a98ebc3e9fb825e067","slug":"condition-of-co-convenor-of-bajrang-dal-serious-lucknow-refer-lakhimpur-news-bly4138983129","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल के सह संयोजक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल के सह संयोजक की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी में शुक्रवार को घायल बजरंग दल सह जिला संयाजक का हालचाल लेते एएसपी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
सिकंद्राबाद (लखीमपुर खीरी)। हमलावरों की गोली से घायल बिसवां के बजरंग दल के जिला सह संयोजक संदीप अवस्थी की हालत नाजुक बनी है। उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने इस मामले में दो लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। शुक्रवार को एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और इंस्पेक्टर को दिशा-निर्देश दिए।
गुरुवार की शाम जिला सीतापुर के रउसा थाना क्षेत्र के गांव सपोली निवासी संदीप अवस्थी (35) अपनी कार से हरदोई से लखीमपुर आ रहे थे। लखीमपुर-मितौली मार्ग पर थाना नीमगांव की बेहजम पुलिस चौकी के कोरैय्या तालुकेदारी गांव के पास हमलावरों ने संदीप को गोली मार दी थी, जिससे वह घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल संदीप को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में बजरंग दल और हिंदू संगठनों के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी विजय आनंद और प्रभारी निरीक्षक सदर ने भी अस्पताल पहुंचकर संदीप का हाल जाना। डॉक्टरों से भी स्वास्थ्य की जानकारी ली। बाद में डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर संदीप को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। बेहजम चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि होश में आने पर संदीप अवस्थी ने पुलिस को बताया कि गोली रामकिशोर और सोनू निवासी लालपुर थाना बेनीगंज जिला हरदोई ने मारी है। पुलिस ने चौकी इंचार्ज बेहजम की ओर से दोनों हमलावरों के खिलाफ हत्या की कोशिश की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है। शुक्रवार को एसपी पूनम, क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ और इंस्पेक्टर से जानकारी लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उधर लखीमपुर के जिला संयोजक पंकज जायसवाल ने बताया कि संदीप अवस्थी वर्तमान में बिसवां (सीतापुर) के जिला सह संयोजक हैं। पूर्व में लखीमपुर के भी सह संयोजक रह चुके हैं। संदीप का लखीमपुर शहर के मोहल्ला काशीनगर में भी मकान है।
----------
पुलिस सुरक्षा मे चल रहा इलाज
गोली लगने से घायल संदीप अवस्थी को पुलिस फोर्स के साथ भेजकर लखनऊ में भर्ती कराया गया है। जब तक इलाज चलेगा तब तक के लिए सुरक्षा में सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज हनुमंत लाल तिवारी और सिपाही ब्रजेश तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
--------
रामकिशोर व सोनू मिश्रा के खिलाफ बेहजम चौकी इंचार्ज ने जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अभी तक कोई परिवार वाला नहीं पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में जमीन का विवाद सामने आया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है
-राजवीर सिंह, कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक, थाना नीमगांव