फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Condemnation of case filed in Kanpur for writing 'I love Mohammad'

Lakhimpur Kheri News: कानपुर में आई लव मोहम्मद लिखने पर दर्ज हुए मुकदमे की निंदा

Fri, 19 Sep 2025 11:42 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 19 Sep 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Condemnation of case filed in Kanpur for writing 'I love Mohammad'
पलिया के मदीना म​स्जिद के बाहर मौजूद मुफ्ती व अन्य समाज के लोग। स्रोत : कमेटी
पलियाकलां। कानपुर में बारावफात से पहले लगाए गए आई लव मोहम्मद के बैनर के बाद पुलिस ने करीब 24 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया था। मामले में अब इसका मुस्लिम समाज के लोग विरोध करने लगे हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मदीना मस्जिद में नमाजियों ने आई लव मोहम्मद का बैनर दिखाते हुए अपने नबी से मोहब्बत का खुलकर इजहार किया।
विज्ञापन


कानपुर में हुए मामले के बाद से मुस्लिम समाज के लोगों में रोष दिख रहा था। इसी को लेकर मदीना मस्जिद में जुमा की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने मस्जिद गेट पर शांतिपूर्वक तरीके से विरोध किया और आई लव मोहम्मद लिखा बैनर दिखाया।
विज्ञापन

मस्जिद के मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने कहा कि इसमें यह बैनर किस तरीके से गलत है, हमारे नबी पाक हैं और हमने नबी की मोहब्बत के बारे में कहा है। हम सब उनके बंदे हैं और मोहम्मद सल्ललाहो वाले वसल्लम से प्यार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर की घटना पर रोष जताते हुए मुकदमा वापस लेने की मांग भी मुस्लिम समाज के लोगों ने की है। मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने बताया कि पुलिस द्वारा यह पूरी तरह से गलत किया गया है और इसका विरोध समाज के लोग करते रहेंगे। इसी को लेकर मस्जिद के बाहर जुमा की नमाज के बाद शांतिपूर्वक विरोध दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed