{"_id":"68b485b43fef27502508d5a8","slug":"complete-the-work-on-time-take-care-of-the-standards-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-154610-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: समय पर पूरे करें काम, मानकों का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: समय पर पूरे करें काम, मानकों का रखें ध्यान
Sun, 31 Aug 2025 10:56 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
सरजू सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड बेलराया का निरीक्षण करतीं नोडल अफसर। स्रोत सूचना
लखीमपुर खीरी। नोडल अधिकारी मिनिस्ती एस ने रविवार को शारदानगर में निर्माणाधीन नया थाना भवन व आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। नक्शे पर परियोजना की डिजाइन और स्वरूप को भी समझा।
स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए कि तय समय सीमा में सभी भवन और आवासीय परिसर का निर्माण पूरा किया जाए। साथ ही सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के लिए भी कहा।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जानकारी दी कि निर्माण कार्य तय गति से आगे बढ़ रहा है और लक्ष्य समय पर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। उपयोगिता प्रमाण पत्र सहित थर्ड पार्टी निरीक्षण किया जा है। एक किस्त प्राप्त नहीं होने पर उन्होंने अपर मुख्य सचिव को संबोधित किस्त रिलीज करने के लिए पत्र भिजवाए के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद नोडल अफसर सरजू सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड बेलराया में रिपेयर व मेंटेनेंस कार्यों की प्रगति जानी। परिसर का भ्रमण कर मिल हाउस, ब्वायलर हाउस, पावर हाउस और सेंट्रीफ्यूगल हाउस की मशीनरी मरम्मत व रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। प्रधान प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि टरबाइन और अल्टेर्नेटर की सर्विस पूरी हो चुकी है। 15 अक्टूबर तक ट्रायल और नवंबर के प्रथम सप्ताह में मास्टर ट्रायल प्रस्तावित है। 15 नवंबर तक मिल संचालन शुरू हो जाएगा। नोडल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संचालन अवधि में स्टॉपेज और ब्रेकडाउन को न्यूनतम रखा जाए। इस दौरान किसान सहकारी चीनी मिल लिमिटेड संपूर्णानगर के प्रधान प्रबंधक से भी गन्ना आयुक्त ने रिपेयर व मेंटेनेंस की तकनीकी और भौतिक प्रगति के बारे में जानकारी ली।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
किसानों को दिए आधुनिक कृषि उपकरण
सरजू सहकारी चीनी मिल्स लिमिटेड बेलरायां के सभागार में किसानों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां किसानों को आधुनिक कृषि उपकरणों की सौगात मिली और किसानों को गन्ना आयुक्त से सीधे संवाद करने का मौका भी मिला। नोडल अधिकारी एवं गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस ने सीडीओ अभिषेक कुमार के साथ किसानों को कृषि उपकरण वितरित किए। कहा कि आधुनिक कृषि यंत्रों के प्रयोग से उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और लागत घटेगी। किसान विश्वम्भर, कुलदीप कौर, रतन सिंह, अमर्त्य, रामनरेश, रवेश व अशोक कुमार को नैपसेक स्प्रे मशीनें दी गईं। वहीं जसवंत सिंह, सतनाम सिंह, प्रसन्नजीत सिंह और राधेश्याम को सोलर फेंसिंग प्रदान की गई। इसके अलावा निर्मल कौर, अनिल सिंह और संतोष सिंह को ट्रेंच ओपनर सौंपा गया।