{"_id":"6a3d6bd881c5584dea0ef258","slug":"complete-or-incomplete-work-the-road-is-entangled-in-government-claims-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-178373-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: काम पूरा या अधूरा, सरकारी दावों में उलझी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: काम पूरा या अधूरा, सरकारी दावों में उलझी सड़क
Thu, 25 Jun 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
मेला मैदान चौराहे के पास सड़क पर लगे पुराने खंभे। संवाद
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौराहा-इंदिरा मनोरंजन पार्क मार्ग का चौड़ीकरण पूरा हुआ या नहीं, इसको लेकर दो सरकारी विभागों के दावे आमने-सामने हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और पुलियों का काम पूरा हो चुका है, जबकि विद्युत निगम अब भी इस मार्ग पर खंभों और विद्युत लाइनों की शिफ्टिंग करा रहा है। ऐसे में परियोजना की वास्तविक स्थिति पर सवाल उठ रहे हैं।
एलआरपी चौराहा से इंदिरा मनोरंजन पार्क तक करीब 9.30 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण परियोजना को वर्ष 2023 के अंतिम महीने में स्वीकृति मिली थी। परियोजना की लागत 38 करोड़ रुपये है, जिसमें 3.74 करोड़ रुपये विद्युत लाइन शिफ्टिंग के लिए स्वीकृत किए गए। पीडब्ल्यूडी ने करीब दो वर्ष पहले यह धनराशि विद्युत निगम को उपलब्ध करा दी थी, लेकिन शिफ्टिंग का कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका।
अधिकारियों के अनुसार, शहर के बाहरी हिस्से में विद्युत लाइन और खंभों की शिफ्टिंग पूरी हो चुकी है। अब संकटा देवी से मेला मैदान तक तथा पलिया बस अड्डे के कुछ हिस्से में करीब 30 खंभों की शिफ्टिंग बाकी है। शिफ्टिंग का कार्य पूरा करने के लिए इन दिनों बिजली कटौती भी की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विद्युत लाइन शिफ्टिंग में देरी के पीछे अलग-अलग कारण बताए जा रहे हैं। कुछ सूत्र समय पर अतिक्रमण न हटने, कुछ सामग्री उपलब्ध न होने और कुछ संबंधित फर्मों की धीमी कार्यप्रणाली को जिम्मेदार बता रहे हैं। शिफ्टिंग का कार्य काकुल ट्रेडर्स और नेशनल ट्रेडर्स को दिया गया है।
नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर विद्युत निगम के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों फर्मों की लापरवाही के कारण काम प्रभावित हुआ और उन्हें तीन से चार बार नोटिस भी जारी किए गए। काकुल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर फराज खान ने कहा कि अतिक्रमण समय पर न हटने से कार्य में देरी हुई। अधिकांश काम पूरा हो चुका है और करीब 30 खंभों की शिफ्टिंग शेष है। नेशनल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर से संपर्क नहीं हो सका।
-- -- -- -- -- -- -- -- -
सात से 10 मीटर चौड़ी हुई सड़क
पहले यह सड़क सात मीटर चौड़ी थी, जिसे बढ़ाकर 10 मीटर किया गया। दोनों ओर 1.50-1.50 मीटर चौड़ाई बढ़ाई गई है। शहर के बाहर का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शहर के कुछ हिस्सों में विद्युत लाइन शिफ्टिंग अभी बाकी है।
-- -- -- -- -- -- -- -
355 खंभों की शिफ्टिंग
करीब 9.30 किलोमीटर मार्ग पर कुल 355 विद्युत खंभे शिफ्ट किए जाने हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब करीब 30 खंभों की शिफ्टिंग शेष है। कुछ स्थानों पर खंभे तो शिफ्ट कर दिए गए हैं, लेकिन उन पर अभी विद्युत लाइन नहीं डाली गई है।
-- -- -- -- -- -- -- -
अतिक्रमण हटने के बाद सड़क चौड़ीकरण और सभी पुलियों का काम पूरा हो चुका है। अब सिविल का कोई कार्य शेष नहीं है। विद्युत लाइन शिफ्टिंग की जानकारी विद्युत विभाग ही देगा।
-केके झा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग खंड-प्रथम
-- -- -- -- -- -- -- -
संकटा देवी से मेला मैदान तक करीब 30 खंभों की शिफ्टिंग बाकी है। विद्युत लाइन शिफ्टिंग का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है। समय पर अतिक्रमण न हटने से देरी हुई।
-शैलेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता, डिविजन प्रथम