फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Complete ban on import of boiler chicken and chicks

Lakhimpur Kheri News: बॉयलर मुर्गा और चूजों के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध

Tue, 30 Jun 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 30 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Complete ban on import of boiler chicken and chicks
धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल के 11 जिलों में बर्ड फ्लू के मामले मिलने और संक्रमण के अन्य क्षेत्रों में फैलने के बाद सीमा से लगे कैलाली जिले में हाई अलर्ट जारी कर बॉयलर मुर्गों और चूजों के आयात पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। पशु क्वारंटाइन विभाग और जिला प्रशासन ने सीमा के साथ जिले के पोल्ट्री फाॅर्मों पर भी सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नेपाल में काठमांडो, भक्तपुर, ललितपुर, चितवन, झापा, मोरंग, सुनसरी, नवलपरासी, महोत्तरी, बारा और काभ्रेपालचौक सहित 11 जिलों में बर्ड फ्लू के मामले मिले हैं। संक्रमण रोकने के लिए अब तक 5.70 लाख से अधिक बॉयलर मुर्गे और चूजे मारे जा चुके हैं। करीब 10 लाख अंडे और दो लाख किलोग्राम पक्षी दाना भी नष्ट किया गया है।
विज्ञापन

सीमा से लगे कैलाली और कंचनपुर जिले में हाई अलर्ट के तहत धनगढ़ी-त्रिनगर-गौरीफंटा, टीकापुर-खकरौला-तिकुनिया और गड्डा चौकी-बनवसा नाका से मुर्गों, चूजों, बत्तखों, अंडों और पशु आहार (पक्षी दाना) के आवागमन पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सीमा पर स्थित सभी चेक पोस्ट 24 घंटे अलर्ट पर हैं। बिना वैध प्रमाण-पत्र के पक्षीजन्य सामग्री को सीमा पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु क्वारंटाइन विभाग कैलाली और जिला प्रशासन ने भारत से बॉयलर मुर्गों, चूजों और अंडों की संभावित तस्करी रोकने के लिए सीमा पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पकड़े जाने पर उन्हें तत्काल नष्ट करने के भी आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed