{"_id":"673b7cc572d93801b20e3bf4","slug":"complainants-are-getting-assurance-in-the-name-of-solution-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-133454-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: समाधान के नाम पर फरियादियों को मिल रहा आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: समाधान के नाम पर फरियादियों को मिल रहा आश्वासन
विज्ञापन
सदर तहसील में भटक रहा पीड़ित शफीक। संवाद
लखीमपुर खीरी। संपूर्ण समाधान दिवस रस्म अदायगी बनकर रह गया है। यहां फरियादियों की शिकायतें तो सुनी जाती हैं, लेकिन समाधान नहीं होता। पीड़ित हर समाधान दिवस पर चक्कर लगाते हैं, लेकिन उन्हें आश्वासन देकर भेज दिया जाता है। सोमवार को सदर तहसील में 75 शिकायतें आईं, जिनमें से केवल 11 का निस्तारण हो सका।
सदर तहसील में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शासन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग होने की वजह से डीएम 12 बजे तहसील पहुंच सकीं। डीएम के आते ही फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। फरधान के पिपरा उदयमान मजरा रुकनापुर के एक फरियादी ने बताया कि जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है।
इसकी शिकायत वह सात बार दर्ज करा चुका है। पीड़ित को समाधान नहीं मिला। हर बार आश्वासन देकर लौटा दिया गया। वहीं एक दिव्यांग महिला का ग्रामीण आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत होने के बावजूद उसे अपात्र घोषित कर दिया। पीड़िता के कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं निकला।
विज्ञापन
अंत तक सिर्फ 11 शिकायतों का निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अफसरों को निर्देश दिए। एसपी गणेश प्रसाद साहा ने पुलिस संबंधी शिकायतें सुनीं।
-- -- -- -- -- -- -- -
दिव्यांग हूं, प्रमाणपत्र भी बना है। प्रधानमंत्री दिव्यांग योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ था। आरोप है कि प्रधान और सचिव ने अपात्र दिखाकर आवास से वंचित कर दिया। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
- जयश्री पत्नी संतोष, बसहाभूड़, ब्लाॅक फूलबेहड़
-- -- -- -- --
जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। सात बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं। पट्टे पर जमीन को लेकर गुहार लगाई, लेकिन उसका भी संज्ञान नहीं लिया।
- सविता दीन, पिपरा उदयान मजरा रुकनापुर, फरधान
-- -- -- -- --
मुझे व गांव के अन्य लोगों को पट्टे की जमीन मिली थी। दबंगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया। इस संबंध में थाना, तहसील से लेकर डीएम के यहां प्रार्थनापत्र दिया, लेकिन मामला जस का तस पड़ा है। संपूर्ण समाधान दिवस में भी कई बार शिकायत कर चुके हैं।
- सुशीला, जमुनिया श्रीनगर
-- -- -- -- -- -- -
बेटे को कुछ लोग काम के बहाने बुला ले गए थे। आरोपियों ने बेटे की सड़क हादसे में मौत होने की बात कही, लेकिन उन लोगों ने बेटे की हत्या की है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लगातार शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन पुलिस सुनने को तैयार नहीं है।
-शफीक, अंगदपुर मैलानी