फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Compensation of Rs 88 lakh given to 1144 farmers for crop loss

Lakhimpur Kheri News: फसल नुकसान का 1144 किसानों को दिया 88 लाख रुपये का मुआवजा

Tue, 26 Aug 2025 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Compensation of Rs 88 lakh given to 1144 farmers for crop loss
लखीमपुर खीरी। जनपद के 1144 किसानों को फसल नुकसान का 88 लाख रुपये का मुआवजा दे दिया गया है। राशि किसानों के बैंक खातों में पहुंचते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। यह अनुदान 33 प्रतिशत से अधिक फसल का नुकसान होने पर दिया गया है।
विज्ञापन

लखीमपुर के 250 किसानों को 13.42 लाख, निघासन के 117 किसानों को 3.70 लाख, धौरहरा के 550 किसानों को 43.80 लाख, गोला के 100 किसानों को 13.52 लाख, पलिया के 127 किसानों को 13.35 लाख रुपये का भुगतान दिया गया। किसानों को यह भुगतान आपदा विभाग की ओर से दिया गया है।
विज्ञापन

इससे पहले 17 अगस्त को पहले चरण में 120 किसानों को करीब 16 लाख रुपए का कृषि निवेश नुकसान का मुआवजा दिया गया था। इसमें गोला में 60 किसानों को 10 लाख 25 हजार, लखीमपुर के 22 किसानों को 3.66 लाख, निघासन के 13 किसानों को 37 हजार, धौरहरा के 10 किसानों को 1.10 लाख और पलिया के 15 किसानों को 94 हजार रुपये की सहायता दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले की पांच तहसील गोला, लखीमपुर, निघासन, धौरहरा व पलिया क्षेत्र में हर बार शारदा व घाघरा की बाढ़ का पानी भरने से किसानों की फसलों को नुकसान होता है। इस बार आई बाढ़ से फसलों के हुए नुकसान का मुआवजा किसानों के खाते में दिया गया है।

एडीएम के मुताबिक कृषि निवेश अनुदान अलग-अलग फसलों का अलग-अलग निर्धारित है। धान में न्यूनतम दो हजार, वहीं गन्ना में न्यूनतम ढाई हजार का अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed