फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   commisnor in Khiri

मंडलायुक्त का निरीक्षणः अनियमितता पर एनसीसीएफ के जिला और केंद्र प्रभारी पर रिपोर्ट

Tue, 29 Dec 2020 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 02:23 AM IST
विज्ञापन
commisnor in Khiri
पलिया में किसानों से वार्ता करते मंडलायुक्त। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)। सोमवार को पलिया मंडी पहुंचे कमिश्नर रंजन कुमार ने मंडी के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया और किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। मौके पर किसानों की तरफ से अनियमितता की शिकायत मिलने पर उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (एनसीसीएफ) केंद्र और जिला प्रभारी को जमकर फटकार लगाई। एडीएम से जिला और केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर कराकर शाम तक उसकी कॉपी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। देर शाम दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

जिले में तीन दिवसीय दौरे पर मंडलायुक्त रंजन कुमार आए हुए हैं। सोमवार को उन्होंने संपूर्णानगर क्रय केंद्रों का निरीक्षण करने के बाद पलिया मंडी में बने दो केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में पूछा। किसानों ने बताया कि एनसीसीएफ के पूर्व में यहां बने केंद्र पर धांधली होती थी। एक किसान ने लिखित में दिया कि इस केंद्र पर 28 अक्तूबर को धान तुलवाया था जिसकी रिसीविंग 271 क्विंटल 20 किलो भी मिली लेकिन मोबाइल पर मेसेज केवल 244.08 क्विंटल का ही आया। जिसका भी अब तक कोई भुगतान नहीं मिला। केंद्र और जिला प्रभारी को फोन लगाने पर भी सही जानकारी नहीं मिली। अन्य किसानों ने भी एनसीसीएफ केंद्र पर धांधली की बात उनके सामने रखी। जिसपर मंडलायुक्त रंजन कुमार का पारा चढ़ गया और उन्होंने मौके पर मौजूद एनसीसीएफ के जिला प्रभारी अभिषेक सिन्हा को जमकर फटकार लगाई। साथ ही एडीएम अरुण कुमार को जिला और केंद्र प्रभारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर उसकी कापी शाम तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र प्रभारी को पकड़वाने के निर्देश भी दिए। साथ ही केंद्र पर तौले गए धान का आंकड़ा देखकर उसकी जांच कराने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ के भी कसे पेंच
मंडलायुक्त ने डिप्टी आरएमओ लालमणि पांडेय के भी पेंच कसे। किसानों ने बताया कि वह लखीमपुर के अपने आफिस में नहीं मिलते, जिससे किसान शिकायतें नहीं कर पाते । इसपर उन्होंने डिप्टी आरएमओ से सप्ताह में दो दिन पलिया मंडी में बैठने के निर्देश दिए। मंगलवार व शुक्रवार को डिप्टी आरएमओ ने अपनी तरफ से दिन रखे जिसके बाद उसकी अपडेट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना भुगतान की उठाई समस्या
मंडलायुक्त के सामने किसानों ने गन्ना भुगतान की समस्या उठाई। जिसपर उन्होंने कहा कि पहले की तुलना में बीते सालों में गन्ना भुगतान जिस तरीके से मिलता था उसके हिसाब से तो वृद्धि हुई है, लेकिन शत प्रतिशत गन्ना भुगतान कराने के प्रयास किए जाएंगे। मिल ने भी 31 जनवरी तक पिछला बकाया भुगतान देने का वादा किया।
केंद्रों को बढ़ाने की मांग, ताकि बिक सके पूरा धान
किसानों ने मंडलायुक्त से क्रय केंद्रों को बढ़ाए जाने की मांग की है। किसानों ने कहा कि चंदनचौकी क्षेत्र में छह क्रय केंद्र बनाए गए हैं जबकि यहां पर केवल दो केंद्रों पर धान खरीदा जा रहा है। इससे परेशानी आ रही हैं। इसपर मंडलायुक्त ने एडीएम से केंद्रों को बढ़ाए जाने के बाबत पत्र लिखकर भिजवाने की बात कही।
गोशाला का भी किया निरीक्षण
एडीएम ने लालपुर ढाका में नगर पालिका परिषद की तरफ से संचालित गोशाला का भी निरीक्षण किया। यहां मौके पर 98 गोवंश मिले। जिनके चारे के लिए हरा चारा व भूसा दाना पर्याप्त मात्रा में था। पानी भी पंपिंग सेट वाला साफ मिला। ठंड से बचाव के लिए शेड के चारों तरफ तिरपाल लगी हुई थी। इसपर मंडलायुक्त ने ईओ से व्यवस्थाएं इसी तरह सही रखे जाने के निर्देश दिए।

गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण
संपूर्णानगर-महंगापुर। कमिश्नर रंजन कुमार ने संपूर्णानगर की किसान सहकारी चीनी मिल के गन्ना क्रय केन्द्र गदनियां बी का निरीक्षण किया। यहां गन्ने की आवक नहीं थी। कमिश्नर ने गन्ना तौल कांटे पर बांट रख वजन चेक किया। मिल के प्रधान प्रबंधक आजाद भगत सिंह से भी जानकारी हासिल की। जिला गन्ना कृषि अधिकारी बृजेश कुमार ने मिल द्वारा मेसेज के जरिए पहुंचने वाली सप्लाई टिकट के बारे में जानकारी दी। केंद्र पर मौजूद किसान सुखा सिंह समेत अन्य एक किसान से कमिश्नर ने वार्ता की जिसमें उन्होंने केन्द्र पर घटतौली व अन्य दिक्कत के बारे में पूछा। फिलहाल निरीक्षण में सबकुछ ठीकठाक पाया गया। इस दौरान एडीएम अरुण कुमार, एसडीएम पलिया डॉ अमरेश कुमार, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, बीडीओ डॉ विनय कुमार, बीईओ ओंकार सिंह, दुधवा डीडी मनोज सोनकर समेत काफी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed