{"_id":"69d29d6e43069e2126088547","slug":"commercial-vehicles-are-being-diverted-through-canal-tracks-to-avoid-toll-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172097-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: टोल बचाने के लिए नहर पटरी से गुजारे जा रहे कॉमर्शियल वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: टोल बचाने के लिए नहर पटरी से गुजारे जा रहे कॉमर्शियल वाहन
Sun, 05 Apr 2026 11:05 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
टोल से पहले नहर पटरी पर जाता कमर्शियल वाहन। संवाद
फरधान। टोल टैक्स से बचने के लिए वाहन चालकों ने अब नहर पटरी को वैकल्पिक मार्ग बना लिया है। इससे न सिर्फ कंपनी को राजस्व का नुकसान हो रहा है, बल्कि हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।
क्षेत्र के गांव बौठा के पास स्थित टोल प्लाजा के मैनेजर पिंटू गुप्ता ने डीएम और एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गोला की ओर टोल से करीब 300 मीटर पहले शारदा ब्रांच नहर गुजरती है। नहर पटरी पर बनी संकरी तारकोल सड़क के एक ओर गहरी खाई और दूसरी ओर नहर बह रही है। इसके बावजूद भारी और कॉमर्शियल वाहन इसी रास्ते से निकल रहे हैं।
आरोप है कि टोल बचाने के लिए रोजाना करीब 700 से 800 वाहन नहर पटरी से गुजारे जा रहे हैं, जिससे कंपनी को प्रतिदिन करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
बताया कि लखीमपुर से आने वाले वाहन मनिकापुर तिराहे से मोहम्मदी मार्ग होकर ओदरहनापुल के रास्ते गोला पहुंच रहे हैं। गोला से लखीमपुर जाने वाले वाहन सकतापुर से मुड़कर ओदरहनापुल के जरिये टोल से बच रहे हैं।
टोल प्रबंधन ने मामले में उच्चाधिकारियों से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।