{"_id":"67718f3bd22725cbeb0de2a0","slug":"comment-on-gods-and-goddesses-hindu-organizations-angry-accused-arrested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-136144-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: देवी-देवताओं पर टिप्पणी, भड़के हिंदू संगठन, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: देवी-देवताओं पर टिप्पणी, भड़के हिंदू संगठन, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईसानगर क्षेत्र में हिंदू देवी देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक पर एनएसए समेत कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर रविवार को हिंदू संगठन के लोगों ने प्रदर्शन किया। वहीं, पुलिस ने आरोपी को उसके साथी समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सभी लोग सुबह गांधी पार्क के पास जमा हुए और बाजार बंद कराने लगे। उनके कहने के बाद लोगों ने अपनी दुकानों के शटर गिराए लेकिन आगे बढ़ते ही दुकानें खोल लीं। सभी हिंदू संगठन के लोग मुख्य बाजार की तरफ नारे लगाकर आगे बढ़ते गए और दुकानें बंद कराने को कहते रहे। हालांकि बाजार बंद नहीं हो सका। बल्कि इस बीच कई दुकानदारों से दुकान न बंद करने को लेकर झड़प भी हुई।
बाद में सदर चौराहे पर पहुंचे और वहां बैठकर रास्ता जाम कर प्रदर्शन किया। इस बीच वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने आकर समझाया और रास्ता छोड़ने की बात कही। यह लोग कोतवाल और तहसीलदार के आश्वासन के बाद हट गए और मांगों पर कार्रवाई के लिए दो दिन का समय दिया।
विज्ञापन
इस दौरान हिंदू संगठनों से अनुज तिवारी, देव जुनेजा, राघव, दिनेश मिश्रा, अमित तिवारी, सौरभ मिश्रा, अरविंद सिंह, अवनीश अवस्थी, अवधेश मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।
उधर, पुलिस ने आरोपी ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव गुरदीनपुरवा मजरा लौकाही ईसानगर निवासी अब्दुल लतीफ और उसके साथी शहरुख खान निवासी नरियन टोला तंबौर जिला सीतापुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में गोरक्षक धमेंद्र कुमार उर्फ रिंकू पांडेय निवासी परौरी के विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज कराई थी।