फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Columbia University to confer Presidential Golden Heart Award on Jafri Begum resident of Lakhimpur Kheri

जज्बे को सलाम: मुफलिसी से लड़कर बेटे को तालीम दिलाई, कोलंबिया यूनिवर्सिटी करेगी जाफरी बेगम का सम्मान

Sun, 11 Sep 2022 12:11 AM IST
शिव शरण शुक्ला योगेश नारायण दीक्षित,अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
योगेश नारायण दीक्षित,अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 11 Sep 2022 12:11 AM IST
सार

कोलंबिया यूनिवर्सिटी, लखीमपुर खीरी के एक गांव में रह रही एक मां को साल 2022 के लिए ‘प्रेसिडेंशियल गोल्डन हार्ट अवार्ड’ से सम्मानित करेगी। इस बाबत न्यूयार्क में होने वाले यूनिवर्सिटी के 269वें सत्र के शुभारंभ समारोह में शामिल होने का न्योता भी उन्हें मिल गया है। बता दें कि इस सम्मान के लिए इस साल 3200 नामांकन हुए थे। जिनमें से भारतीय छात्र मुनीर की मां समेत छह अभिभावकों का चयन हुआ है।

विज्ञापन
Columbia University to confer Presidential Golden Heart Award on Jafri Begum resident of Lakhimpur Kheri
बेटे मुनीर के साथ जाफरी बेगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोद में एक साल का बच्चा, पति का निधन और बड़े परिवार के भरण-पोषण के लिए सिर्फ एक बीघा जमीन। ऐसे में जब कोई मां ठान ले कि मुफलिसी से लड़ने के लिए अपने बच्चों की तालीम को हथियार बनाएगी, तब समाज को जाफरी बेगम जैसी अद्भुत जज्बे वाली शख्सियत मिलती है। दरअसल, यूपी के जिले लखीमपुर खीरी के छोटे से गांव गौरिया में रहने वाली महज पांचवीं पास जाफरी बेगम को अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी ने साल 2022 के लिए प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंशियल गोल्डन हार्ट अवार्ड’ से नवाजने का फैसला किया है। अवार्ड कमेटी के चेयरमैन ने उन्हें मई-2023 में न्यूयार्क में होने वाले विश्वविद्यालय के 269वें सत्र के शुभारंभ समारोह में शामिल होने और सम्मान ग्रहण करने का न्योता भी भेज दिया है।

विज्ञापन



 

भारतीय छात्र मुनीर की मां समेत छह अभिभावकों का चयन

Columbia University to confer Presidential Golden Heart Award on Jafri Begum resident of Lakhimpur Kheri
जाफरी बेगम - फोटो : अमर उजाला

अवार्ड कमेटी जब इस साल विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों से आए करीब 3200 आवेदनों को परख रही थी, तब उनकी नजर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के एक गांव के पते वाले छात्र मुनीर खान की मां के ब्योरे पर ठहर गई। मुनीर कोलंबिया यूनिवर्सिटी के फू फाउंडेशन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के ग्रेजुएट हैं और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित माइक्रोइलेक्ट्रानिक्स में रिसर्च असिस्टेंट हैं। वह पिछले दो सेमेस्टर से लगातार विश्वविद्यालय में टॉप कर रहे हैं। अवार्ड कमेटी ने मुनीर की मां का ब्योरा पढ़ते समय उनके जीवन संघर्ष के साथ ही अपने बेटे की तालीम के लिए किए गए प्रयासों को खास तवज्जो दी। अवार्ड की घोषणा 6 सितंबर को की गई थी। इस बाबत जाफरी बेगम (64 वर्ष) को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि आपको यह सम्मान अपने बेटे के पालन (पैरेंटिंग) और उसको बड़े लक्ष्य के लिए तैयार करने (मेंटरिंग) के लिए दिया जा रहा है। उनको गर्व है कि आपके अच्छे संस्कारों वाले पालन की वजह से कोलंबिया विश्वविद्यालय को मुनीर खान जैसा नोबल ग्रैजुएट स्टूडेंट मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्याजंलि के जरिए युवाओं को गाइड कर रहे मुनीर

Columbia University to confer Presidential Golden Heart Award on Jafri Begum resident of Lakhimpur Kheri
मुनीर खान - फोटो : अमर उजाला

गांव गौरिया के प्राइमरी स्कूल से प्रारंभिक पढ़ाई करने वाले मुनीर खान इस समय कोलंबिया यूनिवर्सिटी में शोधकार्य कर रहे हैं। मां के लिए अवार्ड घोषित होने के बाद शुक्रवार देर रात अमर उजाला से फोन पर बातचीत में मुनीर ने बताया कि जब पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम ने उन्हें यंग साइंटिस्ट अवार्ड से नवाजा था, तब उन्होंने उनकी माता की प्रशंसा करते हुए तालीम को लेकर उनके जुनून को सराहा था। मां ने मुनीर को सिखाया है कि सफलता चाहे जितनी ऊंचाई दे, लेकिन जमीन हमेशा पकड़े रखना इसीलिए वह सरकार के विद्याजंलि प्रोग्राम के माध्यम से देश के युवाओं को दिशा दिखा रहे हैं। इसके अलावा वह टेक्नो हब लैब के माध्यम से छात्रों से संवाद करते हैं। अपने खर्च पर वह गांव के स्कूल में लाइब्रेरी शुरू कर रहे हैं और जल्द ही सरकारी स्कूल के बच्चों को प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले के बारे में जागरूक करने के लिए खास प्रोग्राम बनाने वाले हैं।     

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed