फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Colourful programs were Rotary Festival concludes

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ रोटरी महोत्सव का समापन

Tue, 22 Dec 2015 11:19 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 22 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Colourful programs were Rotary Festival concludes
रोटरी क्लब सेंट्रल के तत्वावधान में विकलांगों की सहायता के लिए आयोजित डायमंड रोटरी महोत्सव का रंगारंग समापन हुआ। इस मौके पर कई विकलांगों को ट्राई साइकिलें और अन्य उपकरण वितरित किए गए। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम सदर अंकित अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर रोटरी क्लब, रोटरी क्लब सेंट्रल और इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। समापन समारोह के दौरान विभिन्न स्कूल कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। छात्राओं द्वारा पेश किए गए सामूहिक नृत्य और एकल नृत्य की दर्शकों ने खूब सराहा। समूह गान, एकल गान और प्रेरक विषयों पर पेश किए गए नाटक और एकांकी ने अपनी छाप छोड़ी। सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले छात्र-छात्राओं को रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसडीएम अंकित अग्रवाल ने मेले का भ्रमण कर यहां लगे विभिन्न उत्पादों, बुटिक हस्त शिल्प और खान पान के स्टाल देखे। समापन के मौके पर विकलांगों के सहायतार्थ जारी कूपन से लकी ड्रॉ निकाला गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से विकलांगों को ट्राई साइकिल का वितरण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. अजय आगा, राजेश सक्सेना, मुकेश सक्सेना, रश्मि मुकेश, महिपाल जैन, जसमीत सिंह अजमानी समेत रोटरी क्लब, इनरव्हील क्लब के पदाधिकारी, कई अधिकारी और शहर के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे। दो दिन चले इस रोटरी महोत्सव के दौरान शहर के हजारों महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने मेले का आनंद लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed