{"_id":"61cf6637f28b2354295fe8ac","slug":"cold-wave-continues-in-the-district-normal-life-disturbed-lakhimpur-news-bly471008812","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में शीतलहर का कहर जारी, आम जनजीवन अस्तव्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में शीतलहर का कहर जारी, आम जनजीवन अस्तव्यस्त
विज्ञापन
शीतलहर के प्रकोप से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनकर जरूरी कामों के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह से छाए रहे बादल, दोपहर बाद निकली हल्की धूप, बर्फीली हवाओं का दौर जारी
लखीमपुर खीरी। साल के आखिरी दिन सुबह से ही बादल छाए रहे। बर्फीली हवा चलने से शीतलहर का भीषण असर दिखाई दिया। दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन गलन के कारण लोग बेहाल रहे। सुबह ठंड का यह आलम रहा कि दिन में भी लोग अलाव तापते नजर आए।
पहाड़ों पर बर्फबारी होने और सर्द हवा चलने से लोग ठिठुरकर रह गए। शीतलहर के कारण शुक्रवार को लोगों की दिनचर्या ही अस्तव्यस्त हो गई। लोग देर तक बिस्तरों में दुबके रहे। दोपहर बाद हल्की धूप निकलने से बाजारों और सड़कों पर कुछ रौनक लौटी, लेकिन बर्फीली हवा के कारण गलन बनी रही। ठंड के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को काफी परेशानी हुई।
मौसम का यह कहर बच्चों, बुजुर्गों, बीमारों और खानाबदोशों की जिंदगी जीने वालों के लिए भारी पड़ रही है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड बढ़ने से नगर पालिका के बनाए गए रैन बसेरों में भीड़ बढ़ने लगी है। शहर में कई जगह अलाव की व्यवस्था की गई है जहां लोग तापते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि तराई के जिलों में आने वाले दो-तीन दिनों तक सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा। आसमान में बादल भी रहेंगे। कुछ जगहों पर छिटपुट बरसात हो सकती है। इसके साथ ही बर्फीली हवा का दौर जारी रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आ सकती है।
पिछले पांच दिनों में जिले का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम ( डिग्री सेल्सियस)
26 दिसंबर 24 डिग्री 10 डिग्री
27 दिसंबर 23 डिग्री 12 डिग्री
28 दिसंबर 19 डिग्री 06 डिग्री
29 दिसंबर 14 डिग्री 05 डिग्री
30 दिसंबर 16 डिग्री 08 डिग्री